{"_id":"65cbdd65157a61c68d0e0434","slug":"231-lakh-rupees-were-stolen-by-rendering-the-passenger-unconscious-in-purabiya-express-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-113368-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पूरबिया एक्सप्रेस में यात्री को बेहोश कर 2.31 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पूरबिया एक्सप्रेस में यात्री को बेहोश कर 2.31 लाख रुपये उड़ाए
Wed, 14 Feb 2024 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 14 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 19 जनवरी को आनंद विहार से बरौनी की यात्रा के दौरान बिहार के बेगूसराय की न्यू कॉलोनी गढ़हारा निवासी धर्मेंद्र कुमार जहरखुरानी गिरोह के शिकार हो गए। पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें अचेत कर दिया गया और सोने की अंगूठी व 3500 की नकदी लूट ली गई। बाद में उनके डेबिट व क्रेडिट कार्ड से 2.31 लाख रुपये निकाल लिए गए। इस मामले में टीटीई समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पंजाब की एक निजी कंपनी में कार्यरत धर्मेंद्र कुमार 19 जनवरी को पूरबिया एक्सप्रेस के बी-6 कोच में यात्रा कर रहे थे। शाहजहांपुर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने से पहले बगल की सीट पर बैठे यात्री ने धोखे से पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। अचेत होने के बाद उनका उनका डेबिट व क्रेडिट कार्ड, दो सोने की अंगूठी व पर्स से 3500 रुपये लूट लिए।
होश आने पर धर्मेंद्र ने टीटीई से संपर्क साधा तो टीटीई ने सोनपुर स्टेशन पर उन्हें मेडिकल की सुविधा उपलब्ध कराई। धर्मेंद्र ने जीआरपी थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पड़ोस की सीट पर बैठा यात्री किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर सफर कर रहा था। टीटीई को जानकारी होने पर भी उसने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने टीटीई की मिलीभगत होने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनके डेबिट कार्ड से 95 हजार, क्रेडिट कार्ड से 1,32,450 रुपये निकाले गए हैं। जीआरपी ने विशाल और कोच के टीटीई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
- घटना छपरा और बरेली के बीच की है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मुकदमे को छपरा जीआरपी के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है।
रेहान अली, थाना प्रभारी, जीआरपी