फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   21,560 cusecs of water released into the Garra; water level could rise by two meters.

Shahjahanpur News: गर्रा में छोड़ा गया 21,560 क्यूसेक पानी, दो मीटर बढ़ सकता है जलस्तर

Wed, 02 Sep 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
21,560 cusecs of water released into the Garra; water level could rise by two meters.
अजीजगंज पुल के पास गर्रा नदी का बढ़ने लगा जलस्तर। संवाद
शाहजहांपुर। पीलीभीत के दियूनी बैराज से गर्रा नदी में 21,560 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से शाहजहांपुर में नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। सिंचाई विभाग के अनुसार पानी अगले तीन से चार दिन में जिले में पहुंचेगा। अजीजगंज पुल पर गर्रा नदी का जलस्तर करीब दो मीटर बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर नदी के तटीय और डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

शारदा नहर खंड सिंचाई विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार दियूनी बैराज से गर्रा नदी में 21,560 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वर्तमान में अजीजगंज पुल पर नदी का जलस्तर 145.55 मीटरगेज है।
विज्ञापन

पानी पहुंचने के बाद इसके करीब दो मीटर बढ़ने की संभावना है। हालांकि, खतरे का निशान 148.50 मीटरगेज है।
प्रशासन ने लोगों से नदी के बहाव क्षेत्र, किनारों, घाटों और अजीजगंज पुल के निचले हिस्सों में स्नान, पशुओं को नहलाने या घूमने के लिए नहीं जाने की अपील की है। बच्चों को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखने और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधने के लिए कहा गया है। जरूरी सामान को सुरक्षित और ऊंचे स्थान पर रखने की सलाह भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपात स्थिति के लिए प्रशासन ने 05842-462754, 05842-351037 और 05842-35108 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर 24 घंटे क्रियाशील रहेंगे।
बर्बाद हुई फसल, मुआवजे का इंतजार ः मिर्जापुर। गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के निचले इलाकों में घुसे पानी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी खरीफ की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न होने से बर्बाद हो गई। किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा मिलने की उम्मीद है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक फसल क्षति का सर्वे शुरू नहीं कराया है।
बाढ़ प्रभावित आजादानगर निवासी नाजिम ने बताया कि बाढ़ के पानी से बाजरे की फसल पूरी तरह प्रभावित हो गई। अन्य किसानों का कहना है कि फसल तैयार करने में काफी मेहनत और लागत लगी थी, लेकिन बाढ़ ने सब बर्बाद कर दिया। किसानों के मुताबिक अब तक राजस्व विभाग की ओर से कोई लेखपाल या कर्मचारी फसल क्षति का आकलन करने नहीं पहुंचा है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि एसडीएम को निर्देशित किया गया है कि वह राजस्व टीमों को भेजकर फसल की क्षति का आकलन कराएं। सर्वे के बाद मुआवजा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed