{"_id":"5c56f119bdec223c46438678","slug":"21549201689-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा के खेतों में फिर घूमता दिखा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंडा के खेतों में फिर घूमता दिखा बाघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा के खेतों में फिर घूमता दिखा बाघ
बंडा (शाहजहांपुर)। क्षेत्र में आए दिन बाघ की चहलकदमी से लोगों में दहशत का माहौल है। शनिवार शाम को गांव नवादा के पास बाघ देखे जाने के कारण रविवार को लोग खेतों की ओर ही नहीं गए। उधर, वनकर्मियों ने बाघ देखे जाने की जानकारी होने से ही इंकार किया है।
बता दें कि बंडा क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व बाघ ने एक युवक को निवाला बना डाला था। इसके बाद से आए दिन बाघ देखा जा रहा है। गांव नवादा ढाह के प्रधान देवेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को उनके खेत में श्रमिक गन्ना छीलकर वापस आ रहे थे। इस दौरान उन्हें बाघ दिखाई दिया। श्रमिक शोर मचाते हुए गांव की ओर भाग निकले। इसके बाद गांव के लोगों ने काफी शोर शराबा किया तो बाघ भाग निकला। शनिवार शाम को बाघ देखे जाने की सूचना पर क्षेत्र के लोगों में फिर से दहशत का माहौल बन गया और रविवार को कोई भी श्रमिक खेतों में काम करने नहीं गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी लगातार बनी हुई है। रविवार शाम को भी इसी स्थान पर बाघ देखा गया, लेकिन वन विभाग के अधिकारी जानबूझकर अंजान बने बैठे हैं। इससे कोई भी व्यक्ति किसी दिन बाघ का शिकार बनकर जान गवां सकता है।
इस संबंध में क्षेत्रीय फारेस्ट गार्ड सत्यपाल ने बताया कि बाघ देखे जाने की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। अगर कहीं पर बाघ देखा गया है तो जानकारी कराई जाएगी और अधिकारियों को सूचित किया जाएगा।