फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जननायक, दून एक्सप्रेस रद्द, किसान आठ घंटे देरी से

जननायक, दून एक्सप्रेस रद्द, किसान आठ घंटे देरी से

Thu, 29 Nov 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
जननायक, दून एक्सप्रेस रद्द, किसान आठ घंटे देरी से
जननायक, दून एक्सप्रेस रद्द, किसान आठ घंटे देरी से
विज्ञापन


शाहजहांपुर/रोजा। लखनऊ की ओर जाने वाले रेल यात्रियों को बृहस्पतिवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसान एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से रहीं। वहीं डाउन जननायक और दून एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को दूसरे साधनों से यात्रा करनी पड़ी।

कई दिनों से घंटों देरी से चल रही 13009/13010 दून एक्सप्रेस, 15211/15212 जननायक एक्सप्रेस में दोनों डाउन ट्रेनों को गुरुवार को रद्द कर दिया गया। डाउन 13308 किसान एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आठ घंटे और 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस करीब तीन घंटे देरी से पहुंचीं। 13152 सियालदह एक्सप्रेस, 14512 नौचंदी एक्सप्रेस का भी यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। हालांकि, कोहरे के सीजन के दौरान ट्रेनों का संचालन पटरी पर रखने के तमाम दावे किए जा रहे हैं। जिस तरह के हालात बन रहे हैं उसको देखकर साफ है कि रेल यात्रियों को फरवरी तक कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेट-लतीफी का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed