फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand for 50 lakh compensation and a job for the family of the *Shiksha Mitra*.

Shahjahanpur News: शिक्षामित्र के परिजनों को 50 लाख मुआवजा और नौकरी देने की मांग

Sat, 19 Sep 2026 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Demand for 50 lakh compensation and a job for the family of the *Shiksha Mitra*.
शाहजहांपुर में बीएसए को ज्ञापन देते प्राथमिक ​शिक्षामित्र संघ के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से मुलाकात की। शिक्षामित्रों ने जैतीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कुबेर गोटिया में जर्जर भवन की बीम गिरने से मृत शिक्षामित्र सुखपाल के परिजनों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता और आश्रित को योग्यता के अनुसार नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामपूत पाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हादसे में शिक्षामित्र की मौत बेहद दुखद है। जिला संरक्षक डॉ. रत्नाकर दीक्षित ने शिक्षामित्रों के स्थानांतरण एवं समायोजन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन

बीएसए ने आर्थिक सहायता के संबंध में अपील जारी करने के साथ खंड शिक्षा अधिकारियों को सैलरी अकाउंट के लिए आवश्यक डाटा 25 सितंबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल यादव, वेद वर्मा, विपिन मिश्रा, सिकंदर खान, विवेक शर्मा, जगरूप, राकेश, राजाराम, मनोज, मानवेंद्र सिंह और मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed