{"_id":"5bfe991dbdec22413e057ed8","slug":"21543411997-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में टेंपो चालक ने होमगार्ड को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में टेंपो चालक ने होमगार्ड को पीटा
Updated Wed, 28 Nov 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां में टेंपो चालक ने होमगार्ड को पीटा
पुवायां (शाहजहांपुर)। बंडा से पुलिस अधीक्षक के बंगले पर ड्यूटी करने जा रहे होमगार्ड के किराया न देने पर टेंपो चालक ने सरेराह उसका गिरेबान पकड़कर कई धक्के देने के बाद हाथापाई की। इतना सब होने के बाद भी होमगार्ड ने किराया नहीं दिया।
बंडा थाने के होमगार्ड रामनिवास की ड्यूटी पुलिस अधीक्षक के बंगले पर लगी है। बुधवार को वह बंडा से पुवायां आने के लिए एक टेंपो पर बैठ गया और पुवायां में टैक्सी स्टैंड के पास उतर कर शाहजहांपुर के लिए दूसरे टेंपो में बैठने लगा। होमगार्ड को बंडा से लेकर आए टेंपो चालक ने किराया मांगा तो उसने किराया देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इस पर टेंपो चालक ने होमगार्ड का गिरहबान पकड़ लिया और धक्का मुक्की करने लगा। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इतना सब होने के बाद भी होमगार्ड ने किराया नहीं दिया। कुछ लोगों ने होमगार्ड को टेंपो चालकों को किराया देकर बैठने की नसीहत देते हुए छुड़वा दिया। इसके बाद होमगार्ड शाहजहांपुर चला गया।
विज्ञापन
होमगार्ड के किराए न देने को लेकर हुए विवाद में सीओ संदीप सिंह का कहना है कि यदि होमगार्ड तहरीर देगा तो टेंपो चालक पर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन विवाद की जड़ होमगार्ड के किराया न देने पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।