{"_id":"5b5b6caf4f1c1bde6d8b4dbd","slug":"21532718255-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सप्ताह में चार दिन डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सप्ताह में चार दिन डायवर्जन
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सप्ताह में चार दिन रूट डायवर्जन
शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा के लिए किए गए सभी प्रबंध
आज से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, पहला सोमवार 30 को
फोटो-05
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। कांवड़ियों के जत्थों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सप्ताह में चार दिन शनिवार सुबह आठ बजे से मंगलवार दोपहर 12 बजे तक रूट डायवर्जन किया गया। आवश्यक वस्तु वाहन, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहनों को डायवर्जन में छूट रहेगी। जिले को पांच जोन, 10 सेक्टर में बांटते हुए पुलिस, क्यूआरटी और मोबाइल ड्यूटी के लिए प्वाइंट भी निर्धारित कर लिए गए हैं। कांवड़ियों के वाहन डायवर्जन से मुक्त रहेंगे।
रूट डायवर्जन के दौरान लखनऊ की ओर से आने वाले भारी वाहन नेशनल हाईवे से होते हुए कटरा से बरेली की ओर भेजे जाएंगे। फर्रुखाबाद और बदायूं की ओर से आने वाले वाहन याकूबपुर तिराहा से मदनापुर, कटरा, तिलहर होते हुए शाहजहांपुर भेजे जाएंगे। पीलीभीत की ओर से आने वाले वाहन हमजापुर चौराहा से पुवायां की ओर भेजे जाएंगे। निगोही से पुवायां, मोहम्मदी रोड शंकरपुर तिराहा से जंग बहादुरगंज होते हुए नेशनल हाईवे 24 से होते हुए इनको गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। निगोही और पुवायां की ओर से आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। हथौड़ा चौराहा से पुत्तूलाल चौराहा होते हुए हरदोई चौराहा रोड पर भारी वाहन, रोडवेज बसों का आवागमन बंद रहेगा। मेजबान तिराहा से ग्रीन वैली होते हुए हथौड़ा चौराहा रूट पर भी भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
बरेली मोड़ से कांट होकर जलालाबाद, अल्हांगंज, फर्रुखाबाद, जाने वाली रोडवेज बसें बरेली मोड़ से तिलहर, कटरा, जलालाबाद, अल्हागंज होकर चलेंगी। रोडवेज बस स्टैंड से सीतापुर, लखनऊ, बरेली की ओर जाने वाले बसें हथौड़ा चौराहा से अटसलिया फाटक, जमुका होते हुए निकाली जाएंगी। जमुका तिराहा रोजा से हथौड़ा चौराहा की ओर कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। बरेली मोड से कांट, जलालाबाद की ओर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। मदनापुर से कांट की ओर भी वाहनों का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
00
यह रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
हाईवे मोबाइल- 04
थाना मोबाइल - 23
क्यूआरटी- 24
एएसपी- 02
सीओ- 03
निरीक्षक-23
उप निरीक्षक-105
मुख्य आरक्षी- 58
आरक्षी- 680
होमगार्ड- 800
पीएसी- 01 प्लाटून
----------
दूसरे जिलों से भी मांगा गया फोर्स
- सावन के मद्देनजर दूसरे जिलों से भी फोर्स की मांग की गई है। एसपी ने दूसरे जिलो से 10 उप निरीक्षक, 50 आरक्षी और यातायात पुलिस के छह आरक्षी की मांग की है। हालांकि, अभी तब दूसरे जिलों से फोर्स मिल नहीं सका है।
-------
आईजी ने की तैयारियों की समीक्षा, अपराध नियंत्रण पर जोर
कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता से काम लेने के निर्देश
फोटो-14, 15
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
आईजी डीके ठाकुर ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस सभागार में एसपी डॉ. एस चन्नप्पा समेत पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कांवड़ यात्रा के लिए की जा रहीं तैयारियों की समीक्षा की। निर्देश दिए कि किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विशेष सतर्कता से काम लिया जाए।
आईजी ने कहा कि जिन पुलिस कर्मियों की कांवड़ यात्रा में ड्यूटी लगाई गई है वह अपने से अपने ड्यूटी प्वाइंट देख लें। रूट डायवर्जन का भी सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने अपराध समीक्षा भी की। अपराध नियंत्रण पर जोर देने के साथ लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। सावन के मद्देनजर प्रमुख मंदिरों पर भी सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उन्होंने जानकारी ली। बैठक में एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, एसपी देहात सुभाष शाक्य, सीओ सिटी सुमित शुक्ला, सीओ जलालाबाद शिव प्रसाद दुबे समेत सभी कोतवाल और थाना प्रभारी रहे।