{"_id":"5b3d07204f1c1bb2288b48c1","slug":"21530726176-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबिदा एक्सप्रेस में बिगड़ी गर्भवती की हालत, रोजा में उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबिदा एक्सप्रेस में बिगड़ी गर्भवती की हालत, रोजा में उपचार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्सौल से दिल्ली जा रही आबिदा एक्सप्रेस में एक गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। उसे रात 2:40 बजे ट्रेन से उतारा गया, फिर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान ट्रेन आधा घंटे खड़ी रही। महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
गोरखपुर के थाना कप्तानगंज के गांव मठिया निवासी 23 वर्षीय रुखसार के पति रेहान हापुड़ में ट्रक चालक हैं और पिलखुआ में रहते हैं। वह मंगलवार रात देवर के साथ पति से मिलने जा रही थी। ट्रेन जब सीतापुर स्टेशन पार करने के बाद रोजा की ओर बढ़ी, तभी रुखसार को पेट में दर्द होने के साथ ही रक्तस्राव होने लगा। बोगी में मौजूद यात्रियों ने मामले की जानकारी टीटीई को दी। टीटीई ने कंट्रोलर को जानकारी दी इसके बाद ट्रेन को रोजा में प्लेटफार्म नंबर एक पर रात 2.40 बजे रोका गया और दर्द से परेशान महिला को बोगी से उतारा गया। यहां रेलवे के डॉ. संजय राय ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद ट्रेन को आधा घंटे बाद 3:10 बजे रवाना किया गया। इधर, महिला के परिवार के अन्य लोग भी दोपहर बाद जिला अस्पताल पहुंच गए। ब्यूरो