फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हादसे में जीजा की मौत, साला घायल

हादसे में जीजा की मौत, साला घायल

Thu, 05 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
हादसे में जीजा की मौत, साला घायल
बीसलपुर रोड पर निगोही क्षेत्र में गिरगिचा के पास मंगलवार देर शाम हुए हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि उसका साला घायल हो गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना सठिया क्षेत्र के गांव भगवंतापुर निवासी 40 वर्षीय रामलाखन अपने साले ककरघटा थाना सठिया निवासी 36 वर्षीय राममूर्ति के साथ बाइक से अपने दोस्त की बेटी की शादी में शामिल होने मंगलवार शाम को पीलीभीत के कस्बा बीसलपुर जा रहे थे। देर शाम बाइक निगोही क्षेत्र में गिरगिचा के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक आ गई। इससे दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां देर रात लगभग 10:30 बजे रामलाखन ने दम तोड़ दिया। साले की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिवार के लोग भी रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना से मृतक की पत्नी पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा है। मृतक के एक बेटा अश्वनी 22 वर्ष का है, उसकी शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed