{"_id":"5a7c5d2e4f1c1bcb268b8d12","slug":"21518099758-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 08 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज
छह माह पहले बिजली के टॉवर में लटकते पाए गए थे युवक और युवती के शव
कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई रिपोर्ट, एक आरोपी पर रेप की भी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। छह माह पहले एक गांव में बिजली के टॉवर से लटके मिले किशोरी और युवक के शव के मामले में किशोरी की मां की ओर से छह लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक आरोपी के खिलाफ रेप की धारा भी लगी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की 18 वर्षीय बेटी और गांव के ही 20 वर्षीय युवक का शव 29 जुलाई 17 को गांव के बाहर बिजली के टॉवर पर लटका पाया गया था। प्रेम प्रसंग के चलते शादी में समस्या आने पर दोनों के जान दे देने की चर्चा थी। पोस्टमार्टम में पाया गया था कि युवक की मौत जहर से हुई है, जबकि युवती की मौत जहर और फांसी से होना पाई गई थी। घटना के समय दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर भी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहते हुए मामले को काफी समय तक लटकाए रखने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को युवती की मां की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट में बताया गया कि 29 जुलाई 2017 की रात गांव के ही राममूर्ति, अवधेश, विजय बहादुर, रामकिशोर, भूरे, प्रकाश उसकी पुत्री को घर से अगवा कर ले गए और गांव से करीब एक किमी दूर गन्ने के खेत में ले गए। राममूर्ति ने खेत में उसकी पुत्री के साथ बलात्कार किया और लड़की के विरोध करने पर अगवा करने वालों ने पुत्री की हत्या कर शव बिजली के टॉवर पर लटका दिया। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने तमाम अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कहीं भी सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने इस मामले में पांच जनवरी 18 को खुटार पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 376, 442 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दर्ज रिपोर्ट में मृतका की मां ने युवक की मौत का कोई जिक्र नहीं किया है।