फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   214 students were successful in scholarship examination

Shahjahanpur News: छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल रहे 214 विद्यार्थी

Fri, 26 Apr 2024 05:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 26 Apr 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
214 students were successful in scholarship examination

विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए। इसमें राजकीय, सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।
परीक्षा में जिले के 214 छात्र-छात्राएं सफल रहे। छात्रा भूमि सिंह पुत्री वरुण प्रताप सिंह ने 154 अंक के साथ प्रथम रैंक तो सक्षम शर्मा पुत्र घनश्याम शर्मा ने 147 अंक के साथ दूसरी तथा विवेक तिवारी पुत्र अशोक कुमार तिवारी ने 146 अंक प्राप्त कर तीसरी रैंक पाई। उच्च प्राथमिक विद्यालय पुवायां के छात्र शीलांक ने तहसील स्तर पर प्रथम तथा जिले में चौथा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरसंडा के छह विद्यार्थियों में चंद्रभान 13, शिवम 16, शालू 24, अनुराग 25, सुमित कुमार 26, नितिन ने 37वीं रैंक पाई। कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा बुजुर्ग के सात बच्चों का चयन हुआ है, जिनमें आरव श्रीवास्तव 33, गुलिस्ता 25, मिथुन वर्मा 43, आर्यन गौतम 43, कामना 46, मानव 47, रितिक 52वीं रैंक पर रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहबाजपुर भावलखेड़ा के छात्र आयुष राजपूत ने 27वीं और रोहित ने 33वीं रैंक, कंपोजिट विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी के छात्र नीरज कुमार ने 112 अंकों के साथ 27वीं रैंक पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय लाधौली ब्लॉक भावलखेड़ा की छात्रा मानसी, उच्च प्राथमिक विद्यालय सरही के छात्र आदित्य कुमार ने भी सफलता हासिल की है। छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को 12 वीं तक पढ़ाई के लिए हर माह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। डीआईओएस हरिवंश कुमार व बीएसए रणवीर सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed