{"_id":"6aef7b832ed9a985de0def7b","slug":"21-entitiesparties-have-raised-objections-regarding-the-designation-of-examination-centers-the-list-will-be-released-after-diwali-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-189524-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 21 ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए दी आपत्ति, दिवाली के बाद जारी होगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 21 ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए दी आपत्ति, दिवाली के बाद जारी होगी सूची
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित 127 परीक्षा केंद्रों को लेकर मिले आपत्तियाें की सुनवाई डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति ने पूरी कर ली है। आपत्तियाें में 13 लोगों ने सुविधाएं पूर्ण नहीं होने का हवाला देते हुए अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने की गुजारिश की है। वहीं, 21 लोगों ने अपने विद्यालय को केंद्र बनवाने के लिए पत्राचार किया है।
समिति की ओर से लिए गए निर्णयों के बाद संबंधित डाटा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। डाटा पूरी तरह अपडेट होने के बाद यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जा सकती है।
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि 105 ऑनलाइन आपत्तियां आईं थीं। परिषद के निर्देशों के तहत केंद्र बनाए जाएंगे। जिसमें मानकों का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाएगा।