फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   21.60 lakhs spent... still people are thirsty

21.60 लाख कर दिए खर्च...नहीं बुझा पाए बंडा के लोगों की प्यास

Fri, 20 May 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
21.60 lakhs spent... still people are thirsty
बंडा में बनाई गई पानी की टंकी - फोटो : POWAYAN
बंडा। कस्बा वासियों को पेयजल मुहैया कराने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए। इसके बावजूद लोग भीषण गर्मी में भी प्यासे हैं। 12 टंकियां स्थापित करने के बाद भी जिम्मेदार इन्हें चाली नहीं करा पाए हैं। टंकियों के निर्माण पर 21.60 लाख रुपये लागत आई थी। तमाम बार मांग और शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

बंडा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद विकास कार्यों को गति मिली थी। इसके तहत नवंबर 2021 में नगर के मोहल्लों में सबमर्सिबल पंप की बोरिंग करवाई गई थीं और 12 टंकियां लगवाई थीं। इन टंकियों के माध्यम से मोहल्लों में पेयजल की सप्लाई होनी थी। पाइप लाइन भी डाल दी गई थी। एक टंकी स्थापित करने पर 1.80 लाख रुपये की लागत आई थी। 12 टंकियों पर कुल 21.60 लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन अभी तक पेयजल सप्लाई शुरू नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जल निगम ने अभी तक टंकियों को नगर पंचायत को हैंडओवर ही नहीं किया है। इस कारण पेयजल सप्लाई में देरी हो रही है। नगर पंचायत की ओर से भी टंकियों को हैंडओवर करने के संबंध में कार्रवाई नहीं किए जाने से मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलों में नहीं आ रहा पानी
घरों में लगे नलों में पानी नहीं आ रहा है और नगर क्षेत्र में हैंडपंप बहुत कम लगे हुए हैं, इस कारण पेयजल की बड़ी समस्या है। टंकी लगवाई जो आज तक नहीं चल पाई हैं। -बेचेलाल, पसियापुर बंडा
न हैंडपंप न टंकी चालू
कस्बे के मुख्य चौराहे पर न तो कोई हैंडपंप है और न ही पानी की टंकी लगवाई गई है। इससे पेयजल की बड़ी समस्या है। यात्री पानी के लिए इधर उधर भटकते हैं। नगर में जो टंकी लगवाई गई हैं, वह चली नहीं हैं। -छत्रपाल, बाबा चरण दास कॉलोनी बंडा
समस्या पर ध्यान दें ईओ
भीषण गर्मी के चलते घरों में लगे नलों में पानी नहीं आ रहा है। टंकियों को जल्द शुरू कराने से पेयजल समस्या से निजात मिल सकती है। ईओ को इस संबंध में ध्यान देना चाहिए। -प्रमोद कुमार शुक्ला, धर्मापुर बंडा
पानी के लए परेशान
नगर में पेयजल की बड़ी समस्या है। मेन रोड के किनारे हैंडपंप नहीं हैं। पानी की टंकी भी नहीं चल रही है। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। -गंगाचरण, बाबा चरण दास कॉलोनी बंडा

पानी की टंकियों जल निगम की ओर से बनवाया गया है। काम पूरा हो चुका है, लेकिन टंकियों को अभी तक नगर पंचायत को हैंडओवर नहीं किया गया है। इस पर अधिकारियों से पत्राचार कर टंकियों को जल्द शुरू कराया जाएगा। -रश्मि भारती, ईओ नगर पंचायत बंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed