फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   किचन के तहखाने में चलता मिला शस्त्र फैक्टरी

किचन के तहखाने में चलता मिला शस्त्र फैक्टरी

Tue, 09 Apr 2019 01:30 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
किचन के तहखाने में चलता मिला शस्त्र फैक्टरी
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने क्राइम ब्रांच टीम के साथ मोहल्ला हयातपुरा तराई स्थित एक मकान में छापा मारकर शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचे और तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। तमंचा घर के किचन में तहखाने के अंदर बनाए जा रहे थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम रविवार देर शाम वांछित अपराधियों की तलाश में घूम रही थी, तभी सूचना मिली कि मोहल्ला हयातपुरा तराई में आकिल अपने घर में किचन के अंदर तहखाने में तमंचा बनाने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार करने के साथ ही मौके से पांच तमंचे 315 बोर के बने हुए और एक तमंचा 315 बोर का अधबना और दो खोखा कारतूस, पांच नाल 315 बोर, एक बाडी लोहा अधबना, दो बट लकड़ी की अधबनी हुई और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद कर लिए। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed