{"_id":"5c583580bdec22736f4a7c21","slug":"201549284736-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की मौत, जीवित होने की उम्मीद में रेत में दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवक की मौत, जीवित होने की उम्मीद में रेत में दबाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। मोटर चलाते समय करंट लग जाने से युवक की मौत हो जाने के बाद गांव के लोगों के कहने पर परिवार के लोगों ने युवक का शव इस आस में रेत में दबा दिया है, वह जीवित हो उठेगा। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है।
गांव कुइयां निवासी शिवकुमार उर्फ बड़कन्ने का 23 वर्षीय पुत्र दीपक सोमवार सुबह घर में नहा रहा था। इसी बीच बिजली आ गई तो वह नल में लगी मोटर को चलाने लगा। इस दौरान मोटर को गई तार से उसे करंट लग गया। जिससे वह चिल्लाने के बाद गिर पड़ा। मां अनारकली ने जाकर देखा तो शिवकुमार बाथरूम में पड़ा मिला। अनारकली के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर आ पहुंचे और युवक को खुटार में एक निजी अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया तो परिवार में कोहराम मच गया।
शव गांव पहुंचा तो लोगों ने कह दिया कि करंट लगने से मौत होने पर शव को रेत में दबा दिया जाए तो रेत करंट को खींच लेती है और मृतक कुछ ही देर में जीवित हो जाता है। इस पर शिवकुमार के घर वालों ने उसका शव घर में ही रेत डालकर दबा दिया है। चेहरे के अलावा पूरा शरीर रेत में दबाकर परिवार के लोग उसके जीवित होने की उम्मीद में बैठे हैं। मौके पर गांव के तमाम लोगों की भीड़ लगी हुई है।