{"_id":"5bfc404fbdec2241c7692296","slug":"201543258191-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे प्लेटफार्म नंबर एक घेरे खड़ी रही मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे प्लेटफार्म नंबर एक घेरे खड़ी रही मालगाड़ी
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
सात घंटे प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी रही मालगाड़ी
ड्यूटी पूरी होने पर लोको पायलट, गार्ड मालगाड़ी छोड़ गए
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की मालगाड़ी करीब सात घंटे तक प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी रही। इस दौरान ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं हो सका। डाउन लाइन की ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर ठहराव दिया गया। यात्रियों को फुट ओवरब्रिज और ट्रैक पार कर दूसरे प्लेटफार्म पर जाना पड़ा।
पूर्वोत्तर रेलवे की डाउन मालगाड़ी सोमवार सुबह करीब 11 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर पहुंची थी। यहां लोको पायलट और गार्ड की ड्यूटी का समय पूरा हो गया। दोनों ने पावर केबिन पहुंच कर मेमो देते हुए ड्यूटी का टाइम पूरा होने की बात कही। स्टेशन मास्टर विकास तिवारी ने इस संबंध में कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद लोको पायलट और गार्ड मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर एक पर ही छोड़कर चले गए। करीब सात घंटे के बाद मालगाड़ी को यहां से आगे के लिए रवाना किया। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
-------
गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग टूटा
रोजा। सीतापुर ब्रांच लाइन पर गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से रेलवे का क्रॉसिंग टूट गया। सूचना पर आरपीएफ ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। हालांकि क्रॉसिंग टूटने से रेलगाड़ियों के संचालन पर कोई असर नहीं हुआ। घटना सोमवार सुबह की है। सीतापुर की ओर से रोजा आ रहा गन्ना भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली ब्रांच लाइन के गेट नंबर 21 से टकरा गया था। बाद में इंजीनियरिंग विभाग ने आनन-फानन में मरम्मत कर गेट को दुरुस्त किया।