फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने दहन किया अपने ही जिलाध्यक्ष का पुतला

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दहन किया अपने ही जिलाध्यक्ष का पुतला

Tue, 27 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दहन किया अपने ही जिलाध्यक्ष का पुतला

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का पुतला फुंका
युवा मोर्चा में विपक्षी पार्टियों के लोगों को पद देने का आरोप
पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा पर जताया रोष

अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम अपने ही जिलाध्यक्ष का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि युवा मोर्चा के मंडल, नगर अध्यक्षों की नियुक्ति में पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है। खुटार में एक पद सपा कार्यकर्ता को दे दिया गया है।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा के हस्ताक्षर से जिले भर में युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल और नगर अध्यक्षों का मनोनयन कर सूची जारी की गई थी। सूची जारी होने के बाद से ही खुटार में इसका विरोध शुरू हो गया था। कुछ कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सूची में दूसरे दलों से आए लोगों को जगह दी गई है, जबकि समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने खुटार में एक स्थान पर बैठक की, जिसमें युवा मोर्चा में पदाधिकारी थोपे जाने का आरोप लगाते हुए जमकर आरोप लगाए गए।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नगर में मार्च निकाला और मुख्य चौराहे पर आकर अपने ही जिलाध्यक्ष का पुतला दहन किया। आरोप लगाया कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज का चुनाव प्रभावित करने के लिए वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को नजरअंदाज कर सपा, बसपा के कार्यकर्ताओं को किसान मोर्चा, युवा मोर्चा में पदाधिकारी बनाया जा रहा है, जो पार्टी हित में घातक है। जिलाध्यक्ष का पुतला दहन किए जाने को लेकर राजनैतिक दलों में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
मैं बाहर हूं। मुझे अभी तक पुतला दहन और प्रदर्शन की कोई जानकारी नहीं मिली है। मामले का संज्ञान लिया जाएगा। वैसे भी मनोनयन के मामले में जिला स्तर से कोई मतलब नहीं है। मनोनयन लोकल स्तर से किया गया है।
राकेश मिश्रा जिलाध्यक्ष भाजपा, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed