{"_id":"5ba680dd867a557fff730958","slug":"201537638621-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग प्रतियोगिता में अनुपम बनीं यूपी डायरेक्ट्रेट का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग प्रतियोगिता में अनुपम बनीं यूपी डायरेक्ट्रेट का हिस्सा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएफ कॉलेज की छात्रा और एनसीसी कैडेट अनुपम सिंह ने शूटिंग प्रतियोगिता में यूपी डायरेक्ट्रेट की टीम का हिस्सा बनने में कामयाबी हासिल की है। कॉलेज ने इसके लिए अनुपमा की प्रशंसा की है। पहले भी शूटिंग प्रतियोगिताओं में अनुपम कई मेडल जीत चुकी हैं।
शाहजहांपुर के गांव कुरसंडा के रहने वाले शिवपाल सिंह की पुत्री अनुपम ने मई 2018 में गर्ल्स कैडिट कैंप में बरेली ग्रुप की ओर से हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद जून 2018 में फतेहगढ़ में हुई रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में यूपी डायरेक्ट्रेट टीम में स्थान प्राप्त किया। अब अनुपम ने चंडीगढ़ में आयोजित मालवंकर शूटिंग प्रतियोगिता में यूपी डायरेक्ट्रेट टीम की ओर से हिस्सा लेकर जीएफ कॉलेज का नाम रोशन किया है। सफलता के लिए अनुपम को प्राचार्य डॉ. जमील अहमद, एनसीसी अधिकारी मेजर एनयू खां, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. फैयाज अहमद आदि ने प्रशंसा की है।