फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अध्यक्ष पद को 47 और वार्ड मेंबर को हुए 454 नामांकन

अध्यक्ष पद को 47 और वार्ड मेंबर को हुए 454 नामांकन

Mon, 06 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद को 47 और वार्ड मेंबर को हुए 454 नामांकन
फोटो 09,10, 11, 12, 13, 14 व 15 में।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद को 47 और वार्ड मेंबर को हुए 454 नामांकन

0 नामांकन के छठे दिन उमड़े पालिकाध्यक्ष और वार्ड सदस्य के दावेदार
0 नामांकन कराने वालों मेें दलीय प्रत्याशियों समेत तमाम निर्दलीय शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 की नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन उम्मीदवारी के पर्चे दाखिल करने को कलक्ट्रेट समेत तहसील मुख्यालयों पर चेयरमैन और वार्ड सदस्य पद के दावेदार दिन भर अपने समर्थकों के साथ उमड़ते रहे। इस दौरान जिले के सभी दस निकायों से अध्यक्ष पद के 47 और वार्ड सदस्य के 454 नामांकन पत्र जमा किए गए। अध्यक्ष पद को सर्वाधिक आठ-आठ नामांकन अल्हागंज व तिलहर सीट के लिए हुए जबकि शहर की नगरपालिका परिषद के लिए चार नामांकन हुए।
शहर की चेयरमैन सीट के लिए बसपा प्रत्याशी हसीन कुरैशी समेत निर्दलीय गीता देवी और मेहरुन्निसा ने नामांकन कराया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/प्रभारी पंचस्थानीय चुनावालय सरोज कुमार के अनुसार मेहरुन्निसा ने नामांकन के दो सेट दाखिल किए। इसके अलावा विभिन्न वार्डों से शिवओम मिश्रा उर्फ राजू, नसीम बानो, तबस्सुम, शहाना बेग, हिकमत, खुर्शीदा आदि 151 नामांकन पत्र जमा किए गए। कांट से अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी सुरैया बेगम समेत पांच लोगों ने अध्यक्ष पद के पर्चे भरे।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम सर्वेश कुमार ने बताया कि सोमवार को वार्ड सदस्य पद के लिए तिलहर नगरपालिका परिषद से 65, पुवायां से 33, जलालाबाद से 45, नगर पंचायत रोजा से 13, कांट से 32, अल्हागंज से 25, कटरा से 50, खुदागंज से 24 और खुटार से 16 नामांकन हुए। मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन होने से प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000000000000000000
जलालाबाद में अध्यक्ष पद को आठ नामांकन
स्थानीय नगरपालिका परिषद समेत अल्हागंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आठ नामांकन पत्र जमा कराए गए। पालिकाध्यक्ष सीट के लिए सपा प्रत्याशी संजय पाठक ने नामांकन के दो सेट दाखिल किए। भाजपा प्रत्याशी मनेंद्र बाबू गुप्ता ने निर्दलीय के तौर पर पर्चा भरा। इसी क्रम में कांग्रेस प्रत्याशी सादिक अली और निर्दलीय आदर्श गुप्ता ने नामांकन कराया। उधर, अल्हागंज नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा प्रत्याशी राजू शाह, कांग्रेस उम्मीदवार सगीर अहमद और भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार समेत आठ लोगों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए।
000000000000000000000000000000000000
रोजा से चेयरमैन पद को तीन पर्चे दाखिल
रोजा। नामांकन के छठे दिन स्थानीय नगर पंचायत के अध्यक्ष पद को कांग्रेस प्रत्याशी कमला देवी ने अपना नामांकन कराया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, महासचिव अनूप वर्मा व रोजा इकाई के अध्यक्ष संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी सीट से सपा प्रत्याशी रुक्मिणी देवी ने नामांकन के दो सेट जमा किए।
00000000000
फोटो-32,तिलहर में पालिकाध्यक्ष का पर्चा दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी राजीव राठौर अपने तमाम समर्थकों के साथ।
फोटा-33,तिलहर से सपा से अध्यक्ष पद का पर्चा दाखिल करतीं हाजरा बेगम और साथ में उनके पति एवं निवर्तमान चेयरमैन इमरान खां।
फोटो-34, तिलहर से सपा के विरोधी खेमे के निर्दलीय प्रत्याशी तत्कालीन सपा नगर अध्यक्ष रहे कदीर मंसूरी अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराने जाते हुए।
0000000000000000
तिलहर में 12 लोगों ने कराया नामांकन
तिलहर। अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को तिलहर नगरपालिका परिषद से आठ और नगर पंचायत कटरा व खुदागंज से दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। तिलहर से अध्यक्ष पद को सपा प्रत्याशी हाजरा बेगम ने पति निवर्तमान चेयरमैन इमरान खां समेत समर्थकों के साथ बैंड बाजे सहित तहसील पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष पीर मोहम्मद अंसारी, अकरम उल्ला खां, अमानुल्लाह, अजवर अली खान आदि मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी राजीव राठौर ने भी अपने समर्थकों की भारी भीड़ के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा व वीर विक्रम सिंह प्रिंस, एभाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा, डीपीएस राठौर, संजय गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बसपा प्रत्याशी दिलशाद मंसूरी ने भी नामांकन के बहाने जन समर्थन दिखाया। इसी क्रम में सपा नेता कदीर मंसूरी, विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा, अनीस अहमद, सुशीला देवी और राजीव कुमार ने नामांकन कराया।
नगर पंचायत मीरानपुर कटरा अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी निवर्तमान चेयरमैन मुकेश कुमार गुप्ता की पत्नी रेखा गुप्ता और निर्दलीय सुनीता पत्नी राकेश ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पंचायत खुदागंज से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सुधा सिंह पत्नी सुधीर सिंह ने तमाम समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्दलीय मंजू सिंह पत्नी ओमेंद्र पाल सिंह ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।
0000000000000000000000000000000
पुवायां में अध्यक्ष पद को दस नामांकन दाखिल
पुवायां। नामांकन के छठे दिन सोमवार को पुवायां और खुटार से अध्यक्ष पद के दस नामांकन दाखिल किए गए। पुवायां नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी गोपाल अग्निहोत्री, निर्वतमान चेयरमैन संजय गुप्ता की पत्नी नीति गुप्ता, सुब्रत गुप्ता, प्रकाशचंद्र वर्मा और प्रकाशचंद्र वर्मा की पत्नी मीना देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। गोपाल अग्निहोत्री ने तमाम समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया।

खुटार नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व चेयरमैन अनुपम शुक्ला, बसपा प्रत्याशी सत्यपाल गुप्ता, पूर्व चेयरमैन स्व. केबी सिंह की पत्नी माया देवी और भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया। लक्ष्मण गुप्ता मंगलवार को लाव लश्कर के साथ दोबारा नामांकन कराएंगे। नामांक न कराने के लिए अनुपम शुक्ला के साथ तमाम समर्थक खुटार से पुवायां पहुंचे। खुटार से अध्यक्ष पद के लिए अब तक छह लोग नामांकन करा चुके हैं। खुटार के 12 वार्डों से सदस्य पद के 59 नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed