फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   200 meter more platform will be built in Rosa New Siding

Shahjahanpur News: रोजा न्यू साइडिंग में 200 मीटर प्लेटफॉर्म और बनेगा

Thu, 08 Feb 2024 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 08 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
200 meter more platform will be built in Rosa New Siding
रोजा न्यू साइडिंग पर निर्माणाधीन प्लेटफार्म । संवाद
शाहजहांपुर। रोजा न्यू साइडिंग का प्लेटफार्म 200 मीटर और लंबा होगा। इसमें एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी बढ़ेंगीं।
विज्ञापन

रेलवे को रोजा न्यू साइडिंग से प्रतिमाह करोड़ों रुपये की आमदनी होती है। यहां से कोयला, चीनी, खाद, गेहूं, चावल, आलू आदि माल की लोडिंग-अनलोडिंग होती है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ नहीं है। न तो मजदूरों के बैठने के लिए टिनशेड पड़ा है, न ही पीने के लिए शुद्ध पानी है। प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में रात में काफी दिक्कतें आती है। प्लेटफार्म भी छोटा है। इस वजह से लोडिंग और अनलोडिंग करवाने में व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। इस संबंध में व्यापारियों ने कई बार मंडल रेल प्रबंधक को अवगत कराया। लगभग दो माह पहले सीनियर डीसीएम गुड्स तनेजा ने व्यापारियों के साथ बैठक कर शीघ्र ही उनकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया था। सीनियर सेक्शन इंजीनियर दीपक कुमार ने बताया कि तीन व चार नंबर का काम पूरा हो गया है। अब एक और दो नंबर पर निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed