{"_id":"6a8b3bccbddeafcca60e015c","slug":"20-mm-of-rain-in-the-roza-area-only-a-drizzle-in-the-city-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-182541-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोजा क्षेत्र में 20 मिमी बारिश, शहर में सिर्फ बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोजा क्षेत्र में 20 मिमी बारिश, शहर में सिर्फ बूंदाबांदी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र में रविवार दोपहर में 20 मिमी बारिश तो शहर में सिर्फ बूंदाबांदी हुई। इससे उमस बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, वायुदाब सामान्य है और बादल छाए हुए हैं। उमस होने से बारिश के आसार बन रहे हैं।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब सामान्य है और उमस बनी हुई है। पूर्वी और दक्षिणी हवा चल रही है। इसके असर से बारिश होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
--