फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   20 Dalit organization sitting on a day satyagraha

20 दलित संगठन बैठे एक दिन के सत्याग्रह पर

Sun, 10 Jan 2016 10:48 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Sun, 10 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
20 Dalit organization sitting on a day satyagraha
हथौड़ा गांव में चार दिन पहले अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर रविवार को दलित समाज से जुड़े 20 संगठनों के सदस्यों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल की और जल्द ही कार्यवाही न होने पूरे प्रदेश में आंदोलन की धमकी है। बाद में पदाधिकारियों ने दो सूत्रीय मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

बता दें कि गत छह जनवरी की रात कुछ शरारती तत्वों ने हथौड़ा गांव में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। मूर्ति संस्थापक राम चरन लाल की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाना रोजा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। चार दिन बीत जाने के बाद भी कार्यवाही न होने पर दलित समाज से जुड़े संगठनों में रविवार को उबाल आ गया। अनुसूचित जाति-जनजाति महासंघ के बैनर तले 20 संगठनों से जुड़े लोग हथौड़ा गांव स्थित क्षतिग्रस्त प्रतिमा के पास जुटे और सत्याग्रह शुरू किया। इसमें अनुसूचित जाति-जनजाति माध्यमिक शिक्षक महासभा, उ.प्र बेसिक शिक्षक कल्याण समिति, भारतीय बौद्ध महासभा, डॉ. अंबेडकर अधिवक्ता समिति, अंबेडकर मेमोरियल संस्थान, भारतीय कोरी समाज, कठेरिया समाज, गुरू रविदास सभा, प्रबुद्ध चेतना समिति, मूल निवासी विचार मंच, बाल्मीकि धर्म समाज, भारत मुक्ति मोर्चा, उप्र सफ ाई मजदूर संघ, अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थी परिषद आदि से जगदीश चंद्र, महेंद्र सिंह दिनकर, वेदपाल सुमन, बृजेश वर्मा, सियाराम धानिया, सत्यदेव गौतम आदि शामिल थे। संचालन सुरेश पाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

महासंघ के संयोजक सियाराम दिनकर ने कहा कि संविधान निर्माता की प्रतिमा का अपमान किसी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोपहर करीब एक बजे सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह, सीओ सदर अनुराग दर्शन, रोजा के कार्यवाहक थाना प्रभारी ओपी गौतम धरनास्थल पर पहुंचे और सत्याग्रहियों से ज्ञापन लेकर दो दिन में आरोपियों का खुलासा कर दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
दलित समाज की मुख्य मांगें
- छह जनवरी को हथौड़ा गांव में बाबा साहब की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
- सार्वजनिक महत्वपूर्ण स्थलों पर बाबा साहब और अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर निगरानी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed