फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   20 cattle killed after being hit by train

Shahjahanpur News: ट्रेन की चपेट में आकर 20 गोवंशीय पशुओं की मौत

Sun, 04 Feb 2024 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
20 cattle killed after being hit by train
तिलह कसरक रेलवे ट्रैक में ट्रेन से कटे गोवंश को दफनाने को लेकर घटना स्थल पर निरीक्षण करती एसडीए
तिलहर। मीरानपुर कटरा में कसरक रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर शनिवार तड़के रेलवे ट्रैक पर गोवंशीय पशुओं का झुंड अचानक ट्रेन के सामने आ गया। लगभग 20 गोवंशीय पशुओं की कटकर मौत हो गई। बाद में जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर पशुओं को दफन करा दिया।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पं. अजीत शर्मा ने घटना पर नाराजगी जाहिक की। साथ ही डीएम को घटना से अवगत कराया। संपूर्ण समाधान दिवस से एसडीएम अंजलि गंगवार, सीओ प्रयांक जैन, तहसीलदार जयप्रकाश यादव, नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी, बीडीओ खुदागंज, नगर पंचायत कटरा की ईओ कल्पना शर्मा और थाना प्रभारी कटरा गौरव त्यागी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

तहसीलदार जयप्रकाश यादव ने बताया कि दो जेसीबी मंगाकर कुछ दूरी पर गड्ढा खोदवाकर पशुओं को दफन करवाया गया है। अजीत शर्मा ने आरोप लगाया कि खेतों में रखवाली करने वाले ग्रामीण पशुओं को रेल लाइन की ओर भगा देते हैं। उन्होंने दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम अंजलि गंगवार ने मामले की जांच करवाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

पहले भी हो चुकीं हैं घटनाएं
कसरक रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को हुई घटना कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी तिलहर और कटरा रेलवे ट्रैक पर कई घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही में कटरा-हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर आठ गोवंशीय पशु ट्रेन से कट गए थे। तिलहर में भी चीनी मिल के समीप भक्शी नाले के ऊपर रेलवे ट्रैक पर कई पशु कट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed