फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   2 another girls return from kota sent to medical enquiry

दो छात्राओं सहित चार लोगों को जांच के लिए भेजा

Fri, 24 Apr 2020 10:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
2 another girls return from kota sent to medical enquiry
तिलहर। राजस्थान के कोटा से आईं दो छात्राएं स्क्रीनिंग कराने के बजाय बस से उतरकर सीधे घर चली गईं। यह मामला जानकारी में आने के बाद एसडीएम ने शुक्रवार को इन दोनों छात्राओं समेत चार लोगों की मेडिकल कॉलेज भेजकर स्क्रीनिंग कराई गई। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि सभी को घरों में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

कोटा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली नगर के दो अलग-अलग मोहल्लों की दो छात्राएं भी पिछले दिनों रोडवेज की बस से तिलहर आईं थीं। अन्य सभी छात्र-छात्राओं की वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में जांच कराई गई लेकिन दूसरी बस से आने के कारण ये दोनों छात्राएं अपने घर चली गईं। जांच में जब यह बात सामने आई तो एसडीएम सौरभ गंगवार ने दोनों छात्राओं को सीएचसी के माध्यम से जिला मुख्यालय भिजवाया। कोटा से तिलहर पहुंची एक छात्रा ने बताया कि वह 19 अप्रैल को रोडवेज बस से सहेली के साथ आई थी। इस बस में अन्य छात्र छात्राएं बाहर के थे जो आगे चले गए। वे दोनों अपने घर चली गईं। इसके अलावा तिलहर क्षेत्र के गांव के रहने वाले मुरादाबाद से आए दो युवकों को स्क्रीनिंग के बाद उन्हें भी जांच के लिए मुख्यालय भेजा गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि यहां जांच में चारों ठीक पाए गए हैं। दो छात्राओं सहित चारों को एंबुलेंस से जांच के लिए लोधीपुर सेंटर भेज दिया गया है। जांच सैंपल के बाद चारों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों बंथरा के मेडिकल कॉलेज में जो छात्र-छात्राएं आए थे। उस सूची में ये दोनों छात्राएं नहीं थीं। यह किसी अन्य बस से यहां पहुंची हैं। जानकारी मिलने पर दोनों छात्राओं को सीएचसी प्रभारी के माध्यम से जिला मुख्यालय जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल दोनों में कोई लक्षण यहां नहीं पाए गए हैं लेकिन एहतियात के तौर पर जिला मुख्यालय जांच के लिए भेजा गया है। - सौरभ गंगवार, एसडीएम तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

बंडा थाने के सभी पुलिस कर्मियों की हुई स्क्रीनिंग
एक सिपाही का सैंपल भेजे जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग टीम ने की जांच
बंडा। यूपी-112 वाहन पर बंडा में तैनात सिपाही के बीमार होने और उसका सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे जाने के बाद मचे हड़कंप के बीच शुक्रवार को सीएचसी की टीम शुक्रवार को थाने पहुंची। टीम ने थाने के सभी पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान जांच में सभी पुलिसकर्मी सामान्य मिले।
थाना प्रभारी तेज पाल सिंह के स्वास्थ्य विभाग की टीम से पुलिसकर्मियों की जांच करने के आग्रह पर दोपहर में सीएचसी टीम थाने पहुंची। थानाध्यक्ष, एसएसआई सहित सभी दरोगा, सिपाहियों, होमगार्ड और थाने में मौजूद चौकीदारों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सभी पुलिसकर्मी स्वस्थ पाए गए। टीम ने पुलिसकर्मियों को मास्क लगाए रखने, हाथों को एक बार में 20 सेकेंड तक साबुन से धोने और यह प्रक्रिया दिन में कई बार करने की सलाह दी। साथ ही सैनिटाइजर के इस्तेमाल की बात कही। थाना प्रभारी ने बताया कि एहतियातन पुलिसकर्मियों की जांच कराई गई है।

अधिकारियों और कार्यालय स्टाफ की हुई जांच
जलालाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने शुक्रवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न तरह की सेवाएं दे रहे कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। सीएचसी में तैनात डॉ. रूपक गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय, एसडीएम व तहसीलदार कार्यालय, मुंसिफ कोर्ट तथा कोतवाली के समस्त स्टाफ के अलावा सामुदायिक रसोई में खाना बनाने वाली महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। जांच में कोई संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed