फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गन्ना सेंटर पर घटतौली के चलते जमकर हंगामा

गन्ना सेंटर पर घटतौली के चलते जमकर हंगामा

Sun, 03 Feb 2019 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
गन्ना सेंटर पर घटतौली के चलते जमकर हंगामा
गन्ना सेंटर पर घटतौली, किसानों का हंगामा
विज्ञापन

खुटार (शाहजहांपुर)। बजाज चीनी मिल गोला के खुटार मैलानी मार्ग पर बाबा चौराहे के पास लगे सेंटर पर प्रति ट्रॉली तीन क्विंटल गन्ने की घटतौली किए जाने पर किसानों ने जमकर हंगामा करते हुए तौल को बंद करा दिया। बाद में मिल से सीडीओ मौके पर पहुंचे और बताया कि कांटा में तकनीकि खराबी के कारण दिक्कत आई थी। जिसे सही करा दिया गया है।

शनिवार सुबह गांव नरौठा निवासी खुटार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह का गन्ना सेंटर पर गया था। शक होने के कारण ट्रॉलियों का पहले से ही धर्मकांटा पर वजन करा लिया गया था। सेंटर के कांटे पर तौल हुई तो प्रति ट्रॉली तीन क्विंटल गन्ना कम हो गया। जानकारी पाकर धर्मेंद्र सिंह भी सेंटर पर पहुंचे और घटतौली किए जाने का आरोप लगाया। इस पर सेंटर पर मौजूद कई किसानों ने भी उनके आरोप को सही बताते हुए तौल बंद करा दी। जानकारी पाकर चीनी मिल से सीडीओ ओडी शर्मा सेंटर पर पहुंचे और टॉालियों की तौल कराई तो अंतर पाया गया। इस पर मिल के तकनीकि स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कांटा सही होने के बाद बमुश्किल तौल शुरू हो सकी। किसानों ने कहा कि फिर गड़बड़ी हुई तो तौल बंद कराकर अधिकारियों को मौके पर बुलाया जाएगा और रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सीडीओ ने बताया कि कांटे में कुछ समस्या के कारण वजन में अंतर आ रहा था। कांटा सही करा दिया गया है। तौल भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed