{"_id":"5b955d59867a557ea274cd75","slug":"191536515417-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्निंग ट्रेन बनते-बनते बची किसान एक्सप्रेस, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्निंग ट्रेन बनते-बनते बची किसान एक्सप्रेस, हादसा टला
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्निंग ट्रेन बनते बनते बची किसान एक्सप्रेस
एक्सल गरम होने से स्लीपर कोच के नीचे उठी चिंगारी
एक घंटा एगवां स्टेशन पर खड़ी रही किसान एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/रोजा। डाउन किसान एक्सप्रेस का स्लीपर कोच रविवार को आग लगने से बच गया। समय रहते ट्रेन को एगवां स्टेशन पर रोक कर स्टेशन मास्टर, पायलट और टोकन पोर्टर ने बोगी में उठ रहे धुएं पर काबू पाया। अग्निश्मन यंत्रों के जरिए एक्सल में जल रही आग को बुझाया गया। करीब एक घंटे तक ट्रेन यहां खड़ी रही। गनीमत रही कि एक्सल की आग बोगी तक नहीं पहुंची।
पंजाब के फिरोजपुर से झारखंड के धनबाद जा रही डाउन-13308 किसान एक्सप्रेस का स्टॉप शाहजहांपुर स्टेशन के बाद हरदोई में है। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे ट्रेन शाहजहांपुर में स्टॉप लेने के बाद अगले स्टेशन के लिए रवाना हुई। रास्ते में रोजा से आगे कहेलिया स्टेशन से ट्रेन गुजर रही थी तभी यहां स्टेशन मास्टर ने देखा की स्लीपर कोच के नीचे पहिया के एक्सल से काफी चिंगारियां निकल रही हैं। उन्होंने इसकी सूचना कंट्रेाल को दी। कंट्रोलर ने सूचना अगले स्टेशन एगवां को दी। सूचना मिलते ही एगवां स्टेशन मास्टर हरेंद्र कुमार सक्रिय हो गए। रेड सिग्नल देकर ट्रेन को रोका गया। स्टेशन मास्टर ने ट्रेन की रफ्तार कम होते ही बाकी-टाकी से सूचना ट्रेन के पायलट रामभरोसे मीना को दी। ट्रेन रुकते ही स्टेशन मास्टर हरेंद्र कुमार, लोको पायलट रामभरोसे मीना और टोकन पोर्टर संजीव कुमार अग्निश्मन यंत्र लेकर दौड़े। देखा तो ट्रेन के स्लीपर कोच नंबर- 18422 के नीचे से धुआं निकल रहा था। इन लोगों ने तुरंत ही आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे तक ट्रेन एगवां स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान डाउन लाइन की रेलगाडिय़ों को लूप लाइन से पास किया गया।