{"_id":"5b64a3684f1c1bde6d8b6127","slug":"191533322088-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी प्रतिमा से छेड़छाड़ पर भड़के कांग्रेसी, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी प्रतिमा से छेड़छाड़ पर भड़के कांग्रेसी, किया प्रदर्शन
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी प्रतिमा पर भगवा रंग चढ़ाया
तो कांग्रेसियों को गुस्सा आया
कलक्ट्रेट में सरकार विरोधी नारेबाजी कर दिया ज्ञापन
फोटो 02 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। बंडा क्षेत्र के गांव ढका घनश्याम में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ कर उसको भगवा से मिलते-जुलते रंग से पोत दिए जाने पर कांग्रेसियों का गुस्सा भड़क उठा है। उन्होंने इस कृत्य को राष्ट्रीय अस्मिता का अपमान बताते हुए शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में उनका शिष्टमंडल जिला अध्यक्ष कौशल मिश्रा के नेतृत्व में डीएम अमृत त्रिपाठी से मिला और उन्हें राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर गांधी प्रतिमा का अपमान करने वालों की पहचान कर उन्हें दंडित किए जाने की मांग की।
इससे पूर्व, प्रसाद भवन स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें आई हैं, देश के महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ अशोभनीय, अपमानजनक और अक्षम्य व्यवहार किया जा रहा है। भाजपा के लोगों को समझना होगा कि सत्ता सदा के लिए नहीं मिलती और उनको महापुरुषों का सम्मान करना सीखना होगा अन्यथा यही जनता उन्हें दंडित करेगी। बाद में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में सरकार विरोधी नारेबाजी कर डीएमको ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि बापू प्रतिमा को अपमानित करने वालों पर कठोर कार्रवाई नहीं होने की दशा में कांग्रेसजन आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, अशफाकउल्ला खां, सुहेल बेग, जगदीश कुशवाहा, रवि कैथवार, फुरकान अहमद कुरैशी, अदीब अहमद आदि शामिल रहे।