फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बुखार से बच्ची की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा, लगाया जाम

बुखार से बच्ची की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा, लगाया जाम

Sat, 19 Aug 2017 07:23 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
बुखार से बच्ची की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा, लगाया जाम
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला बंगश की बुखार से पीड़ित बालिका की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत होने पर घरवाले भड़क गए। उन्होंने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीएमएस ने उनकी बात पर तबज्जो नहीं दी तो मामला और बिगड़ गया। इसके बाद घरवालों ने अस्पताल गेट पर जाम लगा दिया और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग आधा घंटे बाद सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर जाम खोला गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंगश निवासी जावेद की छह वर्षीय बेटी इकरा को दो दिन पहले बुखार आया था। घरवालों ने उसे प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जावेद ने बच्च्ी को शनिवार 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। उसे सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर डॉ. एके सिंह की देखरेख में इलाज शुरू किया गया। घरवालों के मुताबिक दोपहर 12.40 बजे इकरा की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद परिवार वालों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोपहर 1.30 बजे हंगामा शुरू कर दिया। इसे देख वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद नर्स भाग गईं। बच्ची के घरवाले सीएमएस डॉ. केशव स्वामी से शिकायत करने पहुंचे तो उन्होंने डॉ. एके सिंह का पक्ष लेते हुए उन्हें भगा दिया। इससे गुस्साए घरवालों ने अस्पताल गेट पर शव रखकर जाम लगा दिया और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

हालात बिगड़ते देख अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्ताव, एसडीएम सदर रामजी मिश्र, सीओ सिटी सुमित शुक्ला, इंस्पेक्टर अशोक पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को शांत करने की कोशिश की। बच्ची के परिवार वाले डॉॅक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। लगभग आधा घंटे बाद सिटी मजिस्ट्रेट के डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आश्वासन पर घरवालों ने जाम खोला और बच्ची का शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद मेें एक और बच्ची की बुखार से मौत
जलालाबाद। बुखार से हो रही मौत का सिलसिला अभी थमा नही है। बुखार से जूझ रही नगर की एक बालिका की शुक्रवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अब बुखार ने ग्रामीण इलाकों के साथ ही नगर में भी दस्तक दे दी है और कई मोहल्लों में बच्चे बुखार से पीड़ित है। नगर के बारहपत्थर के पास विश्रामनगर के रहने वाले कुलविंदर की आठ वर्षीय बेटी पूजा को चार दिन पहले बुखार आया। घर वाले बुधवार को उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार पूजा को बुखार के साथ गर्दन मे टांसिल व तेज दर्द की शिकायत थी। बता दें कि इसी बीमारी के चलते गांव मनोरथपुर सहसोबारी में एक-एक कर दस बच्चों की मौत हो चुकी है। अब बुखार ने नगर में दस्तक देते हुए कई मोहल्लों में लोगों को चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed