फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सिंधौली पुलिस से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं

सिंधौली पुलिस से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं

Sun, 25 Jun 2017 07:35 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
सिंधौली पुलिस से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं
शाहजहांपुर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बुरी तरह पीटने से गर्भपात हो जाने के मामले में पीड़िता ने सिंधौली थाना पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने एसपी से की शिकायत में कहा है कि पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए रिपोर्ट से गर्भपात की धारा हटा दी है। पीड़िता ने एसपी से मामले की विवेचना दूसरे थाने से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव कटिया बुजुर्ग की सोनवती पुत्री सेवाराम ने एसपी को पत्र देकर बताया कि उसकी शादी हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव खैहरिया निवासी रामू वर्मा से तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही शसुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे। पति भी अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। कुछ दिन पहले पति ने उसे बेरहमी से पीटा और पेट में ठोकर मार दी। इससे उसका पांच माह का गर्भ गिर गया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट 23 दिसंबर, 2016 को दर्ज की, लेकिन विवेचना में गर्भपात की धारा हटा दी। पुलिस ने आज तक आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं किया है। एसपी ने उसे कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed