फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आरक्षित कोटा के लिए सरकार चलाए विशेष भर्ती अभियान

आरक्षित कोटा के लिए सरकार चलाए विशेष भर्ती अभियान

Sun, 03 Feb 2019 06:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
आरक्षित कोटा के लिए सरकार चलाए विशेष भर्ती अभियान
आरक्षित कोटा के लिए सरकार चलाए विशेष भर्ती अभियान
विज्ञापन


शाहजहांपुर। आरक्षित कोटा के रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाए जाने की मांग को लेकर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति और उससे जुड़ी अंबेडकर स्टूडेंट यूनियन इकाई के कार्यकर्ताओं ने रविवार को खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड से जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार से मिला और उन्हें प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर उच्च शिक्षण संस्थाओं में आरक्षित श्रेणी की भर्ती के लिए पूर्व रोस्टर प्रणाली लागू किए जाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समिति के जिला महामंत्री राम सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थाओं में पहलेे रोस्टर की जो प्रणाली लागू थी, उसका अनुपालन किए जाने पर सभी संवर्गों में आरक्षित कोटे की रिक्तियों पर समान रूप से भर्तियां होती रहीं, लेकिन जब से भारत सरकार ने व्यवस्था में बदलाव किया, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग को भर्ती में मौका मिलना कठिन हो गया है। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम दिनकर ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में आरक्षित कोटे के पद पहले से खाली हैं और विश्वविद्यालयों में प्रोफेसरों की संख्या नगण्य है।
विज्ञापन

तीन सूत्री ज्ञापन में आरक्षित कोटा के रिक्त पदों पर भर्ती की पुरानी व्यवस्था लागू करने के लिए संसद में बिल पारित किए जाने अथवा केंद्र सरकार के स्तर से अध्यादेश लाए जाने की मांग प्रमुखता से की गई। प्रदर्शन में डास्फी के जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा, जगदीश चंद्र, अमित वाल्मीकि, विश्राम सिंह, नील कमल, रजनीश त्यागी, शैलेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed