{"_id":"5c55ecf9bdec2273ed39b363","slug":"181549135097-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी डीसीएम से टकराई कार, किराना व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी डीसीएम से टकराई कार, किराना व्यापारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़ी डीसीएम से टकराई कार, किराना व्यापारी की मौत
पुवायां (शाहजहांपुर)। खड़ी डीसीएम में कार टकरा जाने से किराना व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि व्यापारी का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है।
ग्राम बड़ागांव निवासी ओमकार गुप्ता का 31 वर्षीय पुत्र दीपक गुप्ता उर्फ दीपू गांव में ही किराने की दुकान करता है। शुक्रवार शाम वह अपने साथी गांव के ही सुमित गुप्ता के साथ अपनी कार से एक व्यापारी के परिवार में होने वाले तिलक समारोह में शामिल होने शाहजहांपुर गया था। रात में वापस घर आते समय गांव कोरोकुइयां में उनकी कार एक खड़ी डीसीएम में पीछे से जा टकरा गई। टक्कर काफी तेज होने के कारण कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित गंभीर घायल हो गया।
तेज धमाके की आवाज सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से निकालने का प्रयास किया। कोरोकुइयां चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कार में मिले मोबाइल के नंबरों के आधार पर बात कर मृतक के परिवार के लोगों को सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। दीपक की मौत से पिता ओकार गुप्ता, मां उमा देवी, भाई सूरज का रो रोकर बुरा हाल है। दीपक की तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।