फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कई स्थानों पर रेल ट्रैक फ्रैक्चर, पांच घंटे का मेगा ब्लॉक

कई स्थानों पर रेल ट्रैक फ्रैक्चर, पांच घंटे का मेगा ब्लॉक

Sun, 02 Dec 2018 12:26 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
कई स्थानों पर रेल ट्रैक फ्रैक्चर, पांच घंटे का मेगा ब्लॉक

विज्ञापन
कई स्थानों पर पटरी चटकीं, पांच घंटे का मेगा ब्लॉक

शाहजहांपुर। अप लाइन पर शनिवार को पांच घंटे ट्रेनों की रफ्तार थमी रही। फास्ट और सुपरफास्ट ट्रेनों को भी जगह-जगह रोकना पड़ा। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में कई स्थानों पर फिश प्लेट टूटने, रेल पटरियों में फ्रैक्चर होने की वजह से शनिवार को पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मुरादाबाद रेल मंडल में शुक्रवार/ शनिवार रात धमौरा, पिलखुआ और संडीला में रेल पटरी फैक्चर के मामले सामने आए थे। इसके अलावा कुंदरकी, मछलिया में रेल पटरी की फिश प्लेट भी टूट गई थीं। कई ट्रेनें भी इसी ट्रैक से गुजर गईं। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। शनिवार को दिन में रेल ट्रैक की मरम्मत के लिए दिन में 11:15 से शाम 4:40 बजे तक का मेगा ब्लॉक लिया गया। मेगा ब्लॉक के दौरान अप लाइन पर दौरान ट्रेनों का संचालन ठप रहा। 14649 शहीद एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे रोजा जंक्शन पर खड़ी रही। 13429 मालदा टाउन, 15211 जननायक एक्सप्रेस, 13219 सियालदह एक्सप्रेस, 14603 जनसाधारण एक्सप्रेस, 13151 जम्मूतवी, 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 14369 त्रिवेणी एक्सप्रेस को भी जगह-जगह रोक दिया गया। यात्रियों को घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। शाम करीब पांच बजे से अप लाइन क्लियर होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। पहले से घंटों देरी से चल रहीं ट्रेनों को मेगा ब्लॉक ने और भी देरी से कर दिया। जिस तरह से मेगा ब्लॉक लिए जा रहे हैं उनको देखकर साफ है कि ट्रेनों का संचालन जल्द पटरी पर आने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

------
बरेली-प्रयाग हरदोई, गोरखपुर पैसेंजर रोजा से वापस
शाहजहांपुर। अप लाइन पर मेगा ब्लॉक के दौरान शनिवार एक बार फिर से 4235/14236 बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस को हरदोई से आगे के लिए निरस्त कर वापस कर दिया गया। वहीं 55045/55046 गोरखपुर पैसेंजर को रोजा में में निरस्त कर लौटा दिया गया। इससे पहले इन दोनों ट्रेनों को 19 और 24 नवंबर को भी इसी तरह ब्लॉक के चलते निरस्त कर वापस करना पड़ा था। शनिवार को भी इन ट्रेनों में यात्रा करने वालों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
10 दिन में चार मेगा ब्लॉक, रेल की स्पीड गड़बड़ाई
शाहजहांपुर। अप और डाउन लाइन पर बार-बार हो रहे मेगा ब्लॉक ने ट्रेनों की स्पीड गड़बड़ा गई है। ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी रिजर्वेशन वाले यात्रियों को हो रही है। गौर करने वाली बात यह है कि मंडल में 10 दिन के दौरान चार मेगा ब्लॉक हो चुके हैं। इससे पहले 19 को डाउन और 24 नवंबर को अप लाइन पर मेगा ब्लॉक रहा था। इसके बाद 28 नवंबर को भी अप लाइन पर ब्लॉक लिया गया। दिसंबर के पहले ही दिन फिर से पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया।

-------
शहीद के कोच में गंदगी, जनसाधारण की बत्ती गुल
रोजा। शहीद एक्सप्रेस के कोच में गंदगी और जननायक के कोच की बत्ती गुल होने पर रोजा जंक्शन पर स्टेशन मास्टर को यात्रियों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। दर्जनों यात्री स्टेशन मास्टर के केबिन में पहुंच गए। उनको खरीखोटी सुनाई। मेला ब्लॉक की वजह से 14649 शहीद एक्सप्रेस को रोजा जंक्शन पर रोक दिया गया था। ट्रेन के कोच का बायो टॉयलेट चोक होने से कोच में बदबू आ रही थी। यात्रियों की शिकायत थी कि यह स्थिति बिहार के समस्तीपुर से बनी हुई है। कई जगह शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्टेशन मास्टर ने इस बारे में कंट्रोल को बताया। इस पर कोच में सफाई कराने को कहा गया। वहीं 14603 जनसाधारण एक्सप्रेस के कोच नंबर 09407/सी की बिजली बंद होने पर भी यात्रियों ने रोजा स्टेशन मास्टर का घेराव किया। यह ट्रेन भी रोजा जंक्शन पर काफी देर तक खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed