{"_id":"5bfc4813bdec22418d7615de","slug":"181543260179-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
सुबह जल्लापुर नहर पटरी पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मीरानपुर कटरा। गांव जल्लापुर के पास नहर पटरी पर सोमवार सुबह जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर साइकिल सवार युवक पर गिर गई। इससे आग लग गई और उसमें झुलसकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गांव शाहपुर खितौआ निवासी 35 वर्षीय राकेश कुमार गोस्वामी पुत्र गंगाधर सोमवार सुबह करीब सात बजे घर से साइकिल लेकर निकला था। वह गांव से करीब तीन किमी दूर गांव जल्लापुर के सामने शारदा नहर की पटरी पर बनी सड़क पर जा रहा था, तभी अचानक कटरा से खुदागंज फीडर की ग्यारह हजार केवी की लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। खेतों में काम कर रहे लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले उसके कपड़ों में आग लग गई। कुछ ही देर में वह आग में जलने लगा। आग की लपटों को देख लोग उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। कुछ देर तक आग की लपटों के बीच वह छटपटाता रहा। चंद मिनटों में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के मुताबिक मृतक छह भाइयों में तीसरे नंबर का था।
--------------
भीख मांगकर हो रहा था गुजारा
गांव खितौआ में झोपड़ीनुमा घर में रह रहा राकेश आसपास के गांवों से भीख मांगकर अपने चार सदस्यीय कुनबा की गुजर बसर कर रहा था। अब घर के मुखिया के दुनिया में नहीं रहने से उसकी पत्नी पत्नी गुडिय़ा के सामने बेटी प्रियांशी(7), और बेटा आयुष(5) की परवरिश की समस्या खड़ी हो गई है। मृतक भूमिहीन था।