फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भाकियू ने आरपीएफ थाने का किया घेराव, दर्ज कराए बयान

भाकियू ने आरपीएफ थाने का किया घेराव, दर्ज कराए बयान

Sun, 03 Jun 2018 09:11 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने आरपीएफ थाने का किया घेराव, दर्ज कराए बयान
भाकियू ने आरपीएफ थाने का किया घेराव, दर्ज कराए बयान
विज्ञापन

वर्ष 2017 में रेलवे ट्रैक जाम करने के मामले में भेजा गया था नोटिस
जवाब में बोले किसान, लोको पायलट ने अपने आप रोक थी ट्रेन
फोटो-5,6,7
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने रविवार को रेलवे स्टेशन पहुंचकर आरपीएफ प्रभारी वीके सिंह को बयान दर्ज कराए। भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव सहित 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ वर्ष 2017 में रेलवे ट्रैक जाम करने का मामला दर्ज होने पर बयान देने के लिए नोटिस भेजा गया था।

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाकियू के कार्यकर्ता रविवार सुबह 11 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर एकत्रित हुए और यहां से पैदल जुलूस की शक्ल में रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ थाने के सामने पहुंचे। भाकियू ने आरपीएफ थाने का घेराव कर लिया। इसके बाद आरपीएफ प्रभारी ने जिलाध्यक्ष को वार्ता के लिए अपने कार्यालय में बुलाया। जहां जिलाध्यक्ष ने नोटिस के जवाब में बताया कि दिसंबर 2017 में भू माफियाओं के खिलाफ भाकियू का खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में 45 दिन तक धरना चला। जिला प्रशासन ने इसके बाद भी किसानों की इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। तब फिर सभी किसान गोविंदगंज रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार करते हुए डीएम से मिलने उनके आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन आ गई और चालक ने ट्रेन रोक दी। उन्होंने व भाकियू के किसी भी कार्यकर्ता ने ट्रेन को रुकवाने की कोशिश नहीं की। आरपीएफ प्रभारी ने अन्य किसानों के भी बयान दर्ज किए। इन किसानों ने भी कहा कि चालक ने अपनी मर्जी से ट्रेन रोकी थी। इस दौरान जीआरपी एसओ राधेश्याम राव भी मौजूद थे। किसानों में श्याम किशोर अग्निहोत्री, महेंद्र सिंह यादव, संतोष कुमार, सुखवीर सिंह आदि थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed