{"_id":"5a009bde4f1c1b76678b9ab7","slug":"181509989342-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने परिवार विकास कार्यक्रम का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने परिवार विकास कार्यक्रम का किया शुभारंभ
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-36
डीएम ने परिवार विकास कार्यक्रम का किया शुभारंभ
इंजेक्शन अंतरा व टेबलेट छाया से रहेगा परिवार नियोजित
अस्पताल में निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को जिला अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमओ को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि इंजेक्शन अंतरा और टेबलेट छाया से परिवार नियोजित रहता है। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती मां शिशुओं की सुविधाओं और उनको मिलने वाले मीनू के हिसाब से आहार की जानकारी करते हुए जच्चा-बच्चा को आहार व फल वितरित किए। डीएम ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि पुनर्वास केंद्र में भर्ती मां और उनके बच्चों का चेकअप करते रहें और दवाइयां भी अस्पताल से मुहैया कराएं। इसके बाद डीएम सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों के पास पहुंचे और उनसे इलाज व दवा के बारे में जानकारी की, इस पर मरीजों ने बताया कि दवाइयां अस्पताल से मिल रहीं हैं और डॉक्टर समय से चेकअप कर रहे हैं लेकिन डीएम की नाराजगी बेड शीट और बेड के पास पड़ी गंदगी को देखकर साफ नजर आई। उन्होंने कहा कि बेडशीट रोजाना बदलनी चाहिए और बेड के आस-पास गंदगी न रहे, इसलिए डस्टबिन होनी चाहिए।