{"_id":"61fc27dada0fcc5ba71e23a7","slug":"180-new-patients-including-78-women-found-positive-shahjahanpur-news-bly474416566","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण: 78 महिलाओं समेत 180 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण: 78 महिलाओं समेत 180 नए मरीज मिले
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। बृहस्पतिवार को कोविड के 180 नए मरीजों की पुष्टि है। इसमें 78 महिलाएं भी शामिल हैं। ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। इसमें 69 साल के बुजुर्ग समेत एक साल का बच्चा भी शामिल हैं। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया। अब सक्रिय करीजों की संख्या लगभग 3600 तक पहुंच गईं।
कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा। शहरी क्षेत्र के बाद अब देहात क्षेत्र में कोरोना के मरीजों के ग्राफ में इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार को 180 नए केस आए हैं। इसमें तिलहर में नौ, सिंधौली में छह, पुवायां में 12, खुटार में 8, कांट में 32 और जलालाबाद में 16 नए मरीज सामने आए हैं। पॉजिटिव होने वालों में सीएचसी बंडा, ददरौल और जैतीपुर का एक-एक स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।
नवादा गांव के एक साल का बच्चा भी कोरोना से संक्रमित हो गया। वहीं शहर के बाडूजई के 69 वर्षीय बुजुर्ग भी कोविड की चपेट में गए हैं। जली कोठी के आठ लोग कोविड की चपेट में आए हैं। अहम बात यह है कि 78 महिलाएं भी संक्रमित हुई हैं। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने कोविड से बचाव के लिए नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मास्क अनिवार्य रूप से लगाकर रखें। नियमित अंतराल पर हाथ धोएं।