{"_id":"6366b329444baf088e1c1996","slug":"18-named-for-arson-and-jamming-report-on-300-unknown-shahjahanpur-news-bly502914722","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगजनी करने और जाम लगाने पर 18 नामजद, 300 अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगजनी करने और जाम लगाने पर 18 नामजद, 300 अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के मोहल्ला बाबूजई में धार्मिक किताब जलाने के बाद आगजनी करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने वीडियो और फोटो के जरिये पहचान में आए 18 लोगों को नामजद कर 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी धर्मस्थल के आसपास मोहल्लों के हैं।
दो नवंबर की रात धर्मस्थल के अंदर धार्मिक पुस्तक जलाने के बाद लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया था। पुलिस के समझाने के बाद भी बेरी चौकी तिराहे पर जाम लगा दिया था। होर्डिंग में आग लगा दी थी। पुलिस ने लाठी फटकारते हुए हंगामा कर रहे लोगों को भगा दिया था। अगले दिन पुलिस ने धार्मिक पुस्तक को जलाने वाले ताज मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मौके पर बनाए गए वीडियो व फोटो के आधार पर आगजनी करने वालों को चिह्नित करते हुए 18 नामजद व 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 186, 341 आदि के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
बेरी चौकी इंचार्ज प्रांजल सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला बाबूजई के सिकंदर, अनीस, परवेज, शादाब, इरशाद, गुलाम साबिर, फैजान, इरफान, कीचड़, मोहल्ला मोहम्मद जई के कलीम हाफिज, दानिश, आलम, नावेद, अकील, अदीब, बिजलीपुरा निवासी हाफिज मेराज, ऐश मोहम्मद व मोहल्ला हयातपुरा के आजम को नामजद किया है।
विज्ञापन
-बाबूजई में जाम के दौरान आगजनी करने वाले 18 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। शेष आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। - संजय कुमार, एसपी सिटी