फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   18 hundred meters long Kolaghat bridge on Jalalabad-Kalan road collapsed

जलालाबाद-कलान मार्ग पर बना 18 सौ मीटर लंबा कोलाघाट पुल ढहा

Tue, 30 Nov 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
18 hundred meters long Kolaghat bridge on Jalalabad-Kalan road collapsed
जलालाबाद में सोमवार की सुबह गिरा कोला घाट पुल । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कलान-मिर्जापुर क्षेत्र को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण 18 सौ मीटर लंबा कोलाघाट पुल सोमवार तड़के करीब तीन बजे पिलर धंसने से गिर गया। करीब दो सौ मीटर हिस्सा जमींदोज होने से पुल तीन हिस्सों में बंट गया। पुल गिरने से लोगों को करीब 90 किलोमीटर का चक्कर लगाकर फर्रुखाबाद के अमृतपुर-राजेपुर से होते हुए जलालाबाद आना-जाना पड़ेगा। शासन ने पुल गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए जांच कराने और वैकल्पिक पैंटून पुल या अन्य रास्ता बनाने के लिए सर्वे का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर से बदायूं होते हुए दिल्ली जाने वाले मार्ग पर जलालाबाद के आगे मिर्जापुर-कलान को जोड़ने के लिए रामगंगा-बहगुल नदी पर कोलाघाट पुल को 2002 में मंजूरी मिली थी। 2008 में पुल से वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया था। पिछले दो सालों से पुल को लेकर शिकायतें आने लगीं थीं। पुल का एक पिलर धंसने लगा था। एक महीने पहले पुल से यातायात बंद कर पिलर की बेयरिंग की मरम्मत कराई गई थी। सोमवार तड़के करीब तीन बजे पिलर धंस गया जिससे उसके ऊपर के पुल का हिस्सा नदी के कम पानी के हिस्से पर नीचे आ गिरा। मिर्जापुर क्षेत्र का पुल का हिस्सा सही सलामत है जबकि दूसरी ओर जलालाबाद क्षेत्र का हिस्सा गिरकर ढाल की तरह हो गया है। रात में हादसा होने के कारण वाहनों का आवागमन नहीं था लेकिन एक कार पुल के हिस्से के साथ ही नीचे आ गई। वहीं पुल में बैठे पांच-छह लोगों को तेज झटका लगा है मगर उन्हें कोई खास चोट नहीं लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन लोगों को बाहर निकाला। सोमवार सुबह सेतु निर्माण निगम और पीडब्लूडी इंजीनियरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है। इस पुल से काफी संख्या में छोटे वाहन भी गुजरते हैं। शासन से वार्ता कर तत्काल सर्वे कराया जा रहा है ताकि यहां पर पैंटून पुल या अन्य संभावना के जरिये कनेक्टिविटी को बहाल की जाए। - इंद्र विक्रम सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed