फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   18 drivers qualified out of 35 applications, test will be held in Kanpur

Shahjahanpur News: 35 आवेदनों में 18 चालक उत्तीर्ण, कानपुर में होगा टेस्ट

Wed, 21 May 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 21 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
18 drivers qualified out of 35 applications, test will be held in Kanpur
रोडवेज बस अड्डा पर चालक भर्ती के लिए अभ्यर्थी की नाप करते कर्मचारी। संवाद
शाहजहांपुर। परिवहन निगम में अनुबंध के आधार पर मंगलवार को चालकाें की भर्ती का आयोजन किया गया। 70 पदों के लिए आए आवेदनों में 18 चालकों ने प्रथम टेस्ट को पास कर लिया है। अब उनका कानपुर में टेस्ट होगा। इसे पास करने पर नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो के बेड़े में सरकारी 132 और 79 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। 30 बसें जल्द ही निगम को मिलने वाली हैं। निगम में चालकों की कमी को पूरा करने के लिए अनुबंध के आधार पर चालकों से आवेदन मांगे गए थे। मेले में 35 लोगों ने अपने आवेदन किए। बुधवार को सभी को टेस्ट के लिए बुलाया गया। उनके अभिलेख जांचने के साथ लंबाई भी देखी गई। इनमें मात्र 23 ही निगम के मानक पर खरे उतरे।
विज्ञापन

बाहर किए आवेदनों में किसी की लंबाई कम थी तो कई के लाइसेंस में गड़बड़ी थी। चयनित किए चालकों से पुवायां-खुटार तक बस को चलवाकर देखा गया। एआरएम रामप्यारे प्रसाद ने बताया कि 18 चालक पास हो गए हैं। उन्हें जल्द ही कानपुर में टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। पर्याप्त चालक नहीं मिलने पर अगले महीने भी भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दसवीं व आठवीं पास ही आए
-अनुबंध के आधार पर नौकरी पाने के लिए आठवीं पास योग्यता को रखा गया था। इसमें इसमें दसवीं उत्तीर्ण तक ने आवेदन किया था। इससे ज्यादा शैक्षिक योग्यता रखने वाला कोई चालक नहीं मिला है।

------------
इतना मिलेगी धनराशि
-2.6 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से चालक को भुगतान होगा। प्रति महीने 22 दिन ड्यूटी करने व पांच हजार किमी गाड़ी चलाने पर तीन हजार रुपये प्रोत्साहन, प्रोत्साहन पीएफ, यात्रा पास, रात्रि भत्ता व पांच लाख का दुर्घटना बीमा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed