फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   1765 students remain absent from up board exams

यूपी बोर्ड परीक्षा: दोनों पालियों में गैरहाजिर रहे 1765 परीक्षार्थी

Sat, 10 Feb 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Sat, 10 Feb 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
1765 students remain absent from up board exams
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
यूपी बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत शुक्रवार को शाम की पाली में इंटरमीडिएट गणित और शनिवार को सुबह की पाली में गृह विज्ञान के प्रशभन पत्रोें का खौफ परीक्षार्थियों पर बुरी तरह हावी रहा। विभिन्न तहसीलों में गणित के प्रशभन पत्र की परीक्षा के दौरान 863 और गृह विज्ञान की परीक्षा से 854 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अपवाद के तौर पर शनिवार को प्रथम पाली मेें हाईस्कूल संगीत की परीक्षा में सभी 100 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, लेकिन इसी दौरान इंटरमीडिएट शस्य विज्ञान का प्रशभन पत्र हल करने से 48 परीक्षार्थी कन्नी काट गए।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट गणित की परीक्षा के लिए कुल 6714 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, लेकिन परीक्षा में सिर्फ 5851 परीक्षार्थी शामिल हुए। सदर तहसील के विभिन्न परीक्षा केंद्र्रों पर 2384 पंजीकृत के सापेक्ष 2171 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और 213 विभिन्न कारणों से अनुपस्थित रहे। इसी तरह तिलहर तहसील में 1052 के सापेक्ष 980, पुवायां में 634 के सापेक्ष 593 और जलालाबाद/कलान तहसील के परीक्षा केंद्रों पर 2642 में केवल 2106 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा नियंत्रण कक्ष से बताया कि इसी दौरान प्रारंभिक गणित के दो पंजीकृत परीक्षार्थियों मेें एक गैरहाजिर रहा। 
विज्ञापन

इसी तरह शनिवार को सुबह की पाली मेें हाईस्कूल संगीत के समानान्तर इंटर शस्य विज्ञान की परीक्षा में 629 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 581 परीक्षार्थी शामिल हुए। इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की परीक्षा में केवल 6572 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि पंजीकरण 7426 ने कराया था। खास यह रहा कि कक्ष निरीक्षकों की सजगता और उड़नदस्तों की सक्रियता के कारण दोनों पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हुई और नकल का कोई मामला नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed