फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अमरेड़ी के राजेंद्र पाल को नियमों के विपरीत आवास स्वीकृत

अमरेड़ी के राजेंद्र पाल को नियमों के विपरीत आवास स्वीकृत

Sun, 17 Feb 2019 06:26 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
अमरेड़ी के राजेंद्र पाल को नियमों के विपरीत आवास स्वीकृत
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता के नियमों को दरकिनार कर अपात्रों को आवास स्वीकृत किए जाने की जिले मेें शिकायतें लगातार उठ रही हैं और कार्रवाई के नाम पर ऐसे मामलों में लीपापोती भी होती है, लेकिन यह पहला मौका है कि जब प्रदेश के उच्च सदन में ऐसे मामलों पर हुई चर्चा में विभागीय मंत्री को भी आवास आवंटन में गड़बड़ी की बात स्वीकार करनी पड़ी। विकास खंड जैतीपुर की ग्राम पंचायत अमरेड़ी में राजेंद्र पाल को गलत तरीके से आवास दिए जाने के इस मामले मेें जिला पंचायत राज अधिकारी ने क्षेत्र के तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी से आवास के लिए अंतरित की गई धनराशि की वसूली प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विधान परिषद के प्रथम सत्र मेें द्वितीय शुक्रवार के लिए निर्धारित प्रश्न के तहत एमएलसी अमित यादव रिंकू ने जानना चाहा कि अमरेड़ी ग्राम पंचायत के मजरा खजु गौंटिया में ऊषा देवी पत्नी पूसे, राजेंद्र पाल पुत्र रामभजन और राकेश पुत्र हुक्मी राम के आवास भौतिक रूप से नहीं बने, लेकिन ब्लॉक कार्यालय के रिकार्ड में इन सभी के आवास बने दर्शाए गए हैं। ग्राम्य विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. महेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि ऊषा देवी के पति का नाम बलवीर है जबकि पूसे उनके पिता का नाम है। राज्यमंत्री के अनुसार ऊषा देवी और राकेश के आवास बने हुए हैं जो कि सही हैं, लेकिन राजेंद्र पाल को आवास गलत रूप से दिया गया है।
विज्ञापन

इस प्रकरण में जांच एवं कार्रवाई से जुड़ा सवाल किए जाने पर ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ने एमएलसी को बताया कि जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक से कराई गई जांच में उक्त गलत आवास दिए जाने के लिए तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी को दोषी पाया गया है। राज्यमंत्री ने यह भी बताया कि दोषी ग्राम पंचायत अधिकारी से आवास को अंतरित की गई धनराशि की वसूली के लिए सीडीओ और डीपीआरओ को आदेशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद को 80 नए इंडिया मार्क हैंड पंप स्वीकृत
जिले के ग्रामीण अंचल में पेयजल उपलब्धता में सुधार के लिए शासन ने 80 नए इंडिया मार्क हैंड पंप स्वीकृत किए हैं। विधान परिषद में एमएलसी अमित यादव के सवाल पर ग्राम्य विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र (पीलीभीत एवं शाहजहांपुर) को 100 नए इंडिया मार्क हैंड पंप स्वीकृत हुए हैं। पीलीभीत में 20 हैंड पंपों का अधिष्ठापन कराया जा चुका है। शाहजहांपुर के लिए उपलब्ध कराई गई 80 हैंड पंपों की सूची में से 45 हैंड पंप अधिष्ठापित किए जा चुके हैं और शेष 35 हैंड पंप भी जल्द लगवाए जाएंगे।


465 सोलर लाइटों से जगमगाएंगे जनपद के गांव
जनपद के जिन गांवों में अभी विद्युतीकरण नहीं हुआ है, वह बहुत जल्द सोलर लाइटों से जगमगाने लगेंगे। इस बाबत विधान परिषद में एमएलसी अमित यादव के सवाल पर अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के मंत्री ब्रजेश पाठक ने सदन को अवगत कराया कि यूपी नेडा की ओर से शाहजहांपुर में विभिन्न योजनाओं के तहत चालू वित्त वर्ष मेें 465 सोलर लाइटें स्वीकृत की गई हैं। साथ ही एनएचएम की योजना के अनुसार तिलहर क्षेत्र में 20 किलोवाट क्षमता का सोलर पॉवर प्लांट भी स्वीकृत हुआ है। उन्होंने बताया कि गत वित्त वर्ष में 479 सोलर लाइटें लगवाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed