फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शौचालय का निर्माण नहीं पकड़ पा रहा गति

शौचालय का निर्माण नहीं पकड़ पा रहा गति

Tue, 05 Feb 2019 05:54 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 05 Feb 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
शौचालय का निर्माण नहीं पकड़ पा रहा गति
खुदागंज। शासन के कड़े निर्देश के बाद भी ब्लॉक क्षेत्र में शौचालय का निर्माण गति नहीं पकड़ पा रहा है। आलम यह कि शौचालय निर्माण के लिए जारी धनराशि ग्राम पंचायतों में भेज दी गई लेकिन ग्राम पंचायत से अभी लाभार्थियों के खाते में रुपया नहीं भेजा गया इस कारण निर्धारित समयावधि में लक्ष्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

खुदागंज ब्लॉक की कुल 65 ग्राम पंचायतों में अवशेष शौचालय विहीन परिवारों की करीब 3998 लाभार्थियों को गत वर्ष एलओबी के आधार पर शौचालय हेतु पात्र मानते हुए 4.98 करोड की धनराशि ग्राम पंचायतों के खातों में भेजी जा चुकी है। डीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायत लाभार्थियों के खाते में धनराशि स्थानांतरित करेगी। ग्राम पंचायतों के खाते में धनराशि आए करीब दो सप्ताह गुजर गए हैं लेकिन अभी तक ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों के खाते में धनराशि नहीं भेजी गई है। जिस कारण ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में शौचालय निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। शौचालय निर्माण में गति के लिए सीडीओ प्रेरणा शर्मा, डीपीआरओ अरविंद कुमार, एडीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार विकास खंड के गांवों में भ्रमण करके शौचालय निर्माण में तेजी लाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारियों के द्वारा अभी तक खातों से धन आहरण की प्रक्रिया जब शुरू ही नहीं हुई है तो शौचालय निर्माण होने के प्रशासन को भेजे जा रहे हैं आंकडे़ कितने सही होंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि शौचालय निर्माण की धनराशि ग्राम पंचायतों के खातों में भेजी जा चुकी है। शौचालय निर्माण की धनराशि किस तरह आहरित करनी है। इस संबंध में पहले ही दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


अतिशीघ्र खुदागंज क्षेत्र के शत प्रतिशत शौचालयों का निर्माण पूर्ण करा दिया जाएगा। इसी वित्तीय वर्ष में ब्लॉक को ओडीएफ घोषित कराने का प्रयास करेंगे।
विजय कुमार सिंह तोमर, एडीओ पंचायत खुदागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed