फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पिता का संपति में बेटी का भी बराबर का हक

पिता का संपति में बेटी का भी बराबर का हक

Tue, 29 Jan 2019 06:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
पिता का संपति में बेटी का भी बराबर का हक

विज्ञापन

पिता की संपत्ति में बेटी का भी बराबर का हक

पुवायां (शाहजहांपुर)। अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में कार्यशाला का आयोजन कर छात्राओं को राजस्व, सिविल और सीआरपीसी धाराओं की जानकारी दी गई।
संचालक अखिलेश कुमार ने सबसे पहले अपराजिता कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद अधिवक्ता रीता रानी गुप्ता ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के तमाम कानूनों के बारे में बताते हुए कहा कि घरेलू हिंसा पर महिलाओं को तमाम सुरक्षा हासिल है। इसके अलावा पति के छोड़ देने पर गुजारा भत्ता देने आदि का भी प्रावधान भी है। उन्होंने कहा कि छात्राएं किसी भी तरह के उत्पीड़न पर चुप न रहें और उसका मुंहतोड़ जवाब दें। पूर्व शासकीय अधिवक्ता अरविंद मिश्रा ने बताया कि पिता की संपत्ति में बेटियों का बराबर का हक है। इसके लिए वर्ष 2008 में कानून बनाया जा चुका है। इसके अलावा पति के न रहने पर महिला ससुर की संपत्ति में भी हिस्सेदार है।
विज्ञापन

सिविल बार संघ के पूर्व महामंत्री ओमपाल सिंह यादव ने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए वूमैन पावर लाइन, 1090, 181 जैसी सुविधाएं हैं और यूपी-100 पुलिस किसी भी सूचना पर कुछ ही देर में पहुंच जाती है। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. एएन शर्मा ने कहा कि छात्राएं अपने घर काम करने वाली महिलाओं, पड़ोस की महिलाओं को भी इन कानूनों के बारे में जानकारी देकर जागरूक करें। स्कूल डॉयरेक्टर डॉ. रचित अग्रवाल, विनायक अग्रवाल ने अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लगातार होते रहना चाहिए, जिससे नारी शक्ति जागरूक हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed