फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जनसेवा एक्सप्रेस में युवती से छेड़छाड़, पीटकर जख्मी किया

जनसेवा एक्सप्रेस में युवती से छेड़छाड़, पीटकर जख्मी किया

Sun, 02 Dec 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जनसेवा एक्सप्रेस में युवती से छेड़छाड़, पीटकर जख्मी किया
जनसेवा एक्सप्रेस में युवती से छेड़छाड़, पीटकर जख्मी किया
विज्ञापन


शाहजहांपुर। डाउन जनसेवा एक्सप्रेस के जनरल कोच में तीन लोगों ने युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए न सिर्फ अश्लीलता कीऔर विरोध करने पर उसे मारपीट कर जख्मी भी कर दिया। युवती के परिवार वालों से भी मारपीट की गई। वारदात शुक्रवार/शनिवार रात रोजा-सीतापुर के बीच हुई। ट्रेन के शनिवार तड़के सीतापुर पहुंचने पर जीआरपी ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। इस घटना के बाद एक बार फिर से ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
पंजाब के अमृतसर से बिहार के समस्तीपुर जाने वाली डाउन 15210 जनसेवा एक्सप्रेस शुक्रवार रात करीब 2:40 बजे रोजा जंक्शन पहुंची। ट्रेन के जनरल कोच में इसमें बिहार के मधुबनी जिले के थाना पुरैनी के एक गांव का परिवार भी कोच में सवार था। परिवार के साथ 19 साल की युवती भी थी। ट्रेन रोजा से सीतापुर के लिए रवाना हुई। कोच में अंधेरा होने के साथ ज्यादातर यात्री सो रहे थे। इसी दौरान तीन युवकों ने 19 साल की युवती को दबोच लिया। छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ अश्लीलता की। विरोध करने पर उसे पीटा, परिवार वालों से भी मारपीट की। शोरशराबा और चीखपुकार होने पर अन्य यात्री भी जाग गए। तीनों युवकों को यात्रियों ने पकड़ लिया। युवती के पिता की सूचना पर कंट्रोल से मुरादाबाद मंडल के सभी जीआरपी थानों को एलर्ट कर दिया गया। ट्रेन शनिवार तड़के करीब 4:58 बजे सीतापुर पहुंची। यहां आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। युवती के पिता की तहरीर पर जीआरपी ने कुशीनगर के थाना तुर्कपट्टी निवासी धीरज, पन्ना लाल और महाराजगंज के थाना कोशीधार के गांव लोधिया निवासी महेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों ने बताया कि वह लुधियाना की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। इंस्पेक्टर जीआरपी सीतापुर सुरेश कुमार के मुताबिक नीरज, पन्नालाल, हरेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। घटना स्थल रोजा में है या सीतापुर में इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

----------
तो शाहजहांपुर ट्रांसफर किया जाएगा मुकदमा
जनसेवा एक्सप्रेस रात करीब 2:40 बजे रोजा पहुंची थी। इस ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर और रोजा में नहीं है। इसे रोजा में तकनीकी कारणों से ठहराव दिया गया था। पीड़ित पक्ष का कहना है कि ट्रेन रोजा से चलने के बाद ही आरोपियों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी थी। ऐसे में घटनास्थल को लेकर भी कुछ असमंजस पैदा हो रहा है। हालांकि, मुकदमा सीतापुर जीआरपी ने दर्ज कर लिया है। अगर घटना स्थल रोजा पाया जाता है तो यह केस शाहजहांपुर जीआरपी के लिए ट्रांसफर किया जा सकता है। दरअसल, नौ नवंबर को टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस में बिहार की महिला की हत्या के मामले में भी ऐसा ही हुआ था। वारदात बरेली जीआरपी क्षेत्र में हुई थी। इसका मुकदमा शाहजहांपुर जीआरपी में दर्ज किया गया। बाद में इसे बरेली जीआरपी के लिए ट्रांसफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed