फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   खाना खाने के बाद आधा सैकड़ा बारातियों की हालत बिगड़ी

खाना खाने के बाद आधा सैकड़ा बारातियों की हालत बिगड़ी

Tue, 13 Feb 2018 10:01 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
खाना खाने के बाद आधा सैकड़ा बारातियों की हालत बिगड़ी
फोटो-25,26,27,28
विज्ञापन


रसगुल्ला खाने से बिगड़ी बारातियों की तबीयत

लगभग पचास बारातियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में दे दी गई छुट्टी

स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची गांव, खाद्य विभाग टीम ने खाने का लिया सैंपल


अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसरकोठी स्थित जय मां अंबे मैरिज लॉन में रविवार रात वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए बारातियों की खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। लगभग पचास लोगों के पेट में दर्द, जी मचलने के साथ उल्टी-दस्त शुरू हो गए। रात दो बजे सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में तबीयत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकतर लोगों की तबीयत रसगुल्ला व पनीर की सब्जी खाने के बाद बिगड़ी थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर बीमार लोगों को दवाएं दीं। खाद्य विभाग की टीम ने बारात में बचे हुए खाने का सैंपल भी लिया।
रविवार को थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव चौढ़ेरा निवासी पूर्व प्रधान नानकचंद्र के बेटे अर्पित और गांव गुवांरी निवासी विक्रम की बेटी स्वीटी का वैवाहिक कार्यक्रम था। बारातियों की आवभगत के लिए भोजन में कई तरह के व्यंजन बनाए गए थे। द्वारचार कार्यक्रम के बाद रात नौ बजे लोग खाना खाने लगे। रात लगभग 12 बजे अचानक पूर्व प्रधान के एक रिश्तेदार के बच्चे को उल्टियां शुरू हो गई। थोड़ी देर में और लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। रात 1:30 बजे तक बारात में शामिल लगभग 50 लोगों के पेट में दर्द, जी मचलाने, उल्टी, दस्त की शिकायत होने पर बारात में हड़कंप मच गया। पूर्व प्रधान नानकचंद्र ने 108 एंबुलेंस से सभी को रात दो बजे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां 18 लोगों को तो प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं 30 लोगों को भर्ती कर लिया गया। तड़के हालत में सुधार होने पर इन्हें भी छुट्टी दे दी गई। दो लोगों को सुबह जिला अस्पताल लाया गया। उनकी भी हालत में सुधार है। सोमवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर बीमार हुए लोगों को दवाएं दीं। वहीं खाद्य विभाग की टीम ने बारात में बचे हुए खाने का सैंपल ले लिया। जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-----------
इन लोगों को किया गया भर्ती, हालत में सुधार
सिंधौली क्षेत्र के गांव महादुर्ग निवासी साहूकार की 18 वर्षीय रिंकी, चौक कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा निवासी विजयपाल की 15 वर्षीय बेटी प्रीती, विश्राम की सात वर्षीय बेटी रजनी, बंडा के गांव टाहा निवासी सुभाष के ढाई वर्षीय बेटे जानू, थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव रौसरकोठी निवासी नवी मोहम्मद के 15 वर्षीय बेटे आरिफ, 20 वर्षीय रीना, पप्पू के 12 वर्षीय बेटे रितिक, वीरपाल की 12 वर्षीय बेटी सोनम, 18 वर्षीय तौसीम, हरदोई के थाना पाली क्षेत्र के गांव पैतापुर निवासी लालाराम की दस वर्षीय बेटी प्रेमलता, तिलहर निवासी विश्राम की दो बेटियों छह वर्षीय कोमल, 14 वर्षीय प्रियंका, रोजा के गांव शेरपुर निवासी 22 वर्षीय आरती, 20 वर्षीय टिंकू, 40 वर्षीय कमला, सत्यप्रकाश की छह वर्षीय बेटी शालिनी, थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव मूर्छी निवासी 35 वर्षीय मालती, थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव चौढ़ेरा निवासी परवेज की चार वर्षीय बेटी स्वीटी, सुनील कुमार के 12 वर्षीय बेटे कपिल कुमार, दस वर्षीय रोहित, रजनीश की पत्नी 27 वर्षीय मालती देवी, बृजपाल की 14 वर्षीय बेटी अंकिता, दस वर्षीय बेटा नीरज सिंह, 11 वर्षीय बेटी रोशनी, 24 वर्षीय हेमचंद्र, 24 वर्षीय अखिलेश, 55 वर्षीय रामश्री, 22 वर्षीय इंद्रेश कुमार, लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव मोजमपुर मनी निवासी 30 वर्षीय संजू देवी, थाना पसगवां के गांव करनहसा निवासी रामचंदर की 18 वर्षीय बेटी सविता, थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव सूरतपुरवा निवासी सत्यप्रकाश की 16 वर्षीय बेटी पुष्पा, रामचंद्र मिशन क्षेत्र की श्यामनगर कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय रविकुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed