{"_id":"5a5e3ad04f1c1b87268b4cc8","slug":"171516124880-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की सख्ती के बाद तेजी से शुरू हुआ पुवायां बंडा मार्ग पर काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की सख्ती के बाद तेजी से शुरू हुआ पुवायां बंडा मार्ग पर काम
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-24,पुवायां बंडा मार्ग पर समतलीकरण का काम करता जेसीबी चालक
डीएम की सख्ती के बाद तेजी से शुरू हुआ पुवायां बंडा मार्ग पर काम
रोड के दोनों ओर डाली जाने लीग मिट्टी, समतल की जा रही सड़क
पुवायां। डीएम की फटकार के बाद एनएच 730 ए पर सड़क निर्माण का काम तेजी से शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
मैगलगंज से पूरनपुर तक मार्ग को एनएच 730 ए घोषित किया गया है और इसके निर्माण के लिए राशि भी अवमुक्त कर दी गई है, लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते पुवायां बंडा के बीच काम नहीं हो रहा था। लगभग 22 किमी लंबे इस मार्ग पर बेहद गहरे गड्ढे हो जाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे थे। तमाम शिकायतों के बाद भी काम शुरू नहीं कराया गया था। डीएम अमृत त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नौ जनवरी को पुवायां से बंडा के बीच सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया था और काम शुरू नहीं होने पर ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए पुलिस से जीडी में तस्करा डालने को कहा था। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने तस्करा डाल दिया कि कोई भी हादसा होने पर ठेकेदार और एनएच अथॉरिटी के अभियंता जिम्मेदार होंगे। तस्करा पडने से संबंधित अधिकारियों में खलबली मच गई और अगले दिन से ही जेसीबी, रोड रोलर आदि मंगवाकर तेजी से काम शुरू करा दिया गया।
मंगलवार को रोड के किनारे मिट्टी डाले जाने, झाड़ी साफ किए जाने और सड़क को समतल किए जाने का काम तेजी से चलता रहा। इससे क्षेत्र के लोगों ने चैन की सांस ली है। लोगों ने कहा कि जिलाधिकारी के संज्ञान लेने के चलते ही काम शुरू हुआ है। अब कार्य रूके नहीं, इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए।
----------------
फोटो-25,पुवायां बंडा मार्ग से ईंट भरकर ले जाते लोग
सरकारी ईंटें भरकर ले जा रहे लोग
पुवायां। पुवायां बंडा रोड पर निर्माण कार्य शुरू होते ही विभागीय अधिकारियों की साठगांठ से कुछ लोग रोड पटरी की ईंटें भकर ले जा रहे हैं। रोड की जेसीबी से खुदाई पर पटरी की ईंटे निकल रही हैं। लोग ट्रैक्टर ट्राली से ईंटों को ढो रहे हैं, लेकिन सरकारी संपत्ति की चोरी रोकने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। सोमवार रात और मंगलवार सुबह भी लोग ईंटे भरकर ले जाते रहे। गांव रामपुर हीरा के रूपेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, जरनैल सिंह आदि ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में एसडीएम को पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।