{"_id":"59ffe5e14f1c1bda538bb2cb","slug":"171509942753-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी हो रहे ब्लड प्रेशर का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मी हो रहे ब्लड प्रेशर का शिकार
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन और ऑल सेंट्स स्कूल में रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन में 130 लोगों का परीक्षण किया गया, जबकि व्यापारियों की ओर से स्कूल में आयोजित शिविर में 1000 मरीजों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। पुलिस लाइन में हुए परीक्षण शिविर में अधिकांश पुलिस कर्मी ब्लड प्रेशर के शिकार पाए गए।
सीओ सदर अरुण चंद्र ने पुलिस लाइन में आयोजित चिकित्सा शिविर का रविवार सुबह दस बजे फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर पुलिस कर्मियों और उनके परिवार के 130 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से ज्यादातर ब्लड प्रेशर, शुगर और हड्डी रोग से प्रभावित मिले। उन्हें उचित परामर्श के साथ ही दवाइयां दी गईं। स्वास्थ्य परीक्षण करने वालों में डॉ. एसी जोशी, डॉ. एमएल अग्रवाल, डॉ. एके सिंह, डॉ. अलका पांडेय, डॉ. एपी आयौ, डॉ. सरोज कुमार, डॉ. रितु रस्तोगी थीं। शिविर में प्रतिसार निरीक्षक गुलफाम सिंह, सब इंस्पेक्टर एमटी शेषपाल यादव, सब इंस्पेक्टर विष्णु प्रकाश शर्मा का योगदान रहा। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से मोहल्ला भारद्वाजी स्थित ऑल सेंट्स स्कूल में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 17 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने 1000 लोगों का परीक्षण किया गया। शिविर में टीएसआई विपिन शुक्ला ने चालकों को भी बुलाकर उनका भी परीक्षण कराया। शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ सिटी सुमित शुक्ला, नगर अध्यक्ष सचिन बाथम, प्रधानाचार्य रंजना मौर्या आदि लोग मौजूद थे। शिविर का शुभारंभ जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता ने किया। शिविर समापन पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने डॉक्टरों को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया।