{"_id":"59ff20fd4f1c1b6d548baff4","slug":"171509892349-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलिमा लड़ेंगी भाजपा से शहर चेयरमैन का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलिमा लड़ेंगी भाजपा से शहर चेयरमैन का चुनाव
Updated Sun, 05 Nov 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिले के सियासी दिग्गज पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद उर्फ जीसी बाबा और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की कोशिशें आखिर रंग ले ही आईं। जिले में सियासी हलचलों को लेकर पूर्व एमएलसी जीसी बाबा की पत्नी नीलिमा प्रसाद को शहर की नगरपालिका परिषद से चेयरमैन पद का भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के संबंध में पहले से लगाए जा रहे कयास सच साबित हो गए। भाजपा नेतृत्व ने जिले के सभी दस निकायों के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की सूची में नीलिमा को भी शामिल कर लिया है।
बता दें कि शहर सीट से पालिकाध्यक्ष के लिए भाजपा के टिकट की दौड़ में पार्टी के कई धुरंधर चेहरे शामिल थे। इनमें पहलेे भी पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता दयाशंकर शर्मा सबसे आगे थे। उनके अतिरिक्त शहर के कई उद्योगपति, डॉक्टर भी सामान्य महिला के लिए आरक्षित सीट के लिए अपनी पत्नियों को टिकट दिलाने को प्रयासरत है, लेकिन जिताऊ प्रत्याशी की तलाश में भाजपा के शीर्ष नेताओं की निगाहें प्रसाद परिवार पर जाकर टिक गई ।
भाजपा का अपने परिवार की ओर रुझान देख जयेश प्रसाद भी सियासी दूरी मिटाने की ठान ली। खुद जयेश प्रसाद ने भी माना कि उन्हें पत्नी को चुनाव लड़ाने का भाजपा से ऑफर मिला है। चर्चाओं का बाजार गर्म होने पर अमर उजाला में गत 25 अक्तूबर को प्रष्ठ छह पर नीलिमा प्रसाद भाजपा से चेयरमैन की दावेदार शीर्षकीय खबर प्रकाशित हुई। इसके बाद पूर्व एमएलसी और भाजपा के बीच लखनऊ में हुआ गठजोड़ अब किसी से छिपा नहीं रह गया है।
विज्ञापन
हालांकि, जयेश प्रसाद के भाजपा ज्वाइन करने से पहले नीलिमा के बजाय पार्टी के ही कैडर कार्यकर्ता को टिकट दिए जाने की भाजपा खेमे में चर्चाएं शुरू हो गई थीं, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर प्रत्याशी चयन को लेकर सारी अटकलों को विराम लगा दिया। घोषित सूची के अनुसार पुवायां नगरपालिका परिषद से पूर्व चेयरमैन डॉ. सुधीर गुप्ता, तिलहर से राजीव राठौर और जलालाबाद नगरपालिका परिषद से मनींद्र गुप्ता पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
इसी तरह नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए कांट से सुषमा देवी, खुदागंज से पूर्व चेयरमैन की पत्नी सुधा सिंह, अल्हागंज से बेेचे लाल वर्मा, खुटार से पूर्व चेयरमैन के पति लक्ष्मण गुप्ता, कटरा से कमला गुप्ता और रोजा नगर पंचायत से निर्मला कैथवार को प्रत्याशी बनाया गया है।