{"_id":"59eec1804f1c1bcf538b8b6a","slug":"171508819328-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर टेंपो पलटा,एक की मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर टेंपो पलटा,एक की मौत, पांच लोग घायल
Updated Tue, 24 Oct 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर सोमवार को सवारियों से भरा टेंपो पलटने से एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
हादसे में टेंपो में सवार मोहल्ला वंगशान निवासी आजाद अंसारी का 19 वर्षीय बेटा मोहनिश टेंपो के नीचे दब गया। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। जब तक लोगों ने टेंपो के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे में मोहल्ला बजरिया निवासी दयावती पत्नी रामप्रकाश, सुहागा देवी पत्नी राजपाल, गीता देवी पत्नी लालता प्रसाद, मुन्नी देवी पत्नी श्री कृष्ण और श्री कृष्ण पुत्र सीताराम घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए तिलहर सीएचसी ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उधर, घटना के बाद टेंपो चालक फरार हो गया। थाने पर मृतक मोहनिश के पिता आजाद की ओर से टेंपो चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।