फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नई लहर नया विकास, सम्पूर्ण जिम्मेदारी से परिवार विकास

नई लहर नया विकास, सम्पूर्ण जिम्मेदारी से परिवार विकास

Tue, 11 Jul 2017 06:51 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
नई लहर नया विकास, सम्पूर्ण जिम्मेदारी से परिवार विकास
विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली
विज्ञापन

शाहजहांपुर। विश्व जनसंख्या दिवस पर मंगलवार को डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने मिशन परिवार विकास अभियान के तहत जन जागरूकता सारथी वाहन रैली का कलक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली कलक्ट्रेट से जेल रोड, अंटा चौराहा होती हुई सीएमओ कार्यालय पहुंचीं। यहां जागरूकता के लिए गोष्ठी में लोगों ने विचार रखे।

इस दौरान डीएम ने कहा कि जनसंख्या स्थिरता के संबंध में इस वर्ष नई सोच लहर नया विकास-सम्पूर्ण जिम्मेदारी से परिवार विकास, निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को सीमित परिवार के बारे में जागरूक किए जाने के साथ-साथ परिवार कल्याण कार्यक्रम को गति प्रदान करना है। यह सारथी वाहन परिवार कल्याण जागरूकता वाहन के रूप में प्रत्येक ब्लाक में जाकर आडियो विजुअल के माध्यम से परिवार कल्याण कार्यक्रम की जानकारी देकर संसाधन उपलब्ध कराएगा। डीएम ने कहा कि उन स्थानों, गांवों पर ज्यादा फोकस है, जहां एक ही परिवार की जनसंख्या अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ब्लाक स्तर पर परिवार नियोजन के कैंप भी लगाए जा रहे हैं। रैली मेें फ्लोरेंस नाइटिंगेल स्कूल के बच्चे, एनसीसी कैडेट विद्यार्थी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा आदि छोटा परिवार, सुखी परिवार व सवा लाख की एक ही बात, परिवार की सीमा अपने हाथ की पट्टियां लेकर चल रहीं थीं। इनके पीछे स्काउट- गाइड व गुरुनानक कन्या हाईस्कूल के बच्चे बैंड बजा रहे थे। रैली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी व डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. सत्येंद्र कुमार, नवीन कुमार, इमरान खान, बीएसए राकेश कुमार, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, जिला व्यायाम शिक्षक रामप्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed